Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच•जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों सहित 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर•तमिलनाडु के त्रिची में कार दुर्घटना में 8 मौतें, पीएम मोदी ने जताया शोकचक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच•जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों सहित 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर•तमिलनाडु के त्रिची में कार दुर्घटना में 8 मौतें, पीएम मोदी ने जताया शोक
विज्ञापन
Home » मनरेगा के तहत काम चाहिए तो फोन उठाइए
Breaking News

मनरेगा के तहत काम चाहिए तो फोन उठाइए

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 28 Dec 2020• अपडेट 28 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
काम के आवंटन में पारदर्शिता लाने की एक अनूठी पहल   एसएमएस या व्हाट्सएप भेजकर भी मांग सकते हैं काम     अलीगढ़,  …

काम के आवंटन में पारदर्शिता लाने की एक अनूठी पहल

 

एसएमएस या व्हाट्सएप भेजकर भी मांग सकते हैं काम

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ़,

 

मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है । इसके तहत अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी । ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए बाकायदा मोबाइल नम्बर जारी किया है, जिस पर एसएमएस या व्हाट्सएप सन्देश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है । इससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी ।

 

ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण लाभार्थियों को काम दिलाने में मदद को विभाग हमेशा तत्पर है, इसी के तहत यह नई पहल की गयी है । मनरेगा सेल ने इसके लिए राज्य स्तर पर दो मोबाइल नम्बर- 9454464999 और 9454465555 जारी किया है । इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लाक के स्तर पर दो नंबर आवंटित करें और पंचायत स्तर पर उन नम्बरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित-प्रसारित करें ताकि लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो । इसके तहत अब ग्रामीण लाभार्थियों को काम पाने के लिए इन नम्बरों पर एसएमएस या व्हाट्सएप सन्देश भेजना होगा। सन्देश प्राप्त होने के बाद विभाग जल्द से जल्द लाभार्थियों को काम दिलाने का प्रयास करेगा । इसके लिए उनको बेवजह न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही कोई जुगत लगाने की जरूरत पड़ेगी । इस पारदर्शिता से अब ग्राम प्रधान, सचिव या सक्षम अधिकारी के सामने जी हुजूरी भी नहीं करनी पड़ेगी ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *