Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच•जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों सहित 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर•तमिलनाडु के त्रिची में कार दुर्घटना में 8 मौतें, पीएम मोदी ने जताया शोक•गुजरात में लूट‑डकैती के दो बदमाशों को यूपी STF ने गिरफ्तार किया•छत्रपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना: पिता‑पुत्र की मौत, नया ट्रैक्टर कुएँ में गिरा•हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक के नीचे दो जवान शहीद, धूल ने बना कारण•भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकरावअयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच•जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों सहित 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर•तमिलनाडु के त्रिची में कार दुर्घटना में 8 मौतें, पीएम मोदी ने जताया शोक•गुजरात में लूट‑डकैती के दो बदमाशों को यूपी STF ने गिरफ्तार किया•छत्रपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना: पिता‑पुत्र की मौत, नया ट्रैक्टर कुएँ में गिरा•हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक के नीचे दो जवान शहीद, धूल ने बना कारण•भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव
विज्ञापन
Home » मंगेतर पर क‍िए चाकू से ताबड़तोड़ वार, फिर उसी की चुनरी से लगाया फंदा
Breaking News

मंगेतर पर क‍िए चाकू से ताबड़तोड़ वार, फिर उसी की चुनरी से लगाया फंदा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Feb 2021• अपडेट 18 Feb 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक जोड़े का दाम्पत्य जीवन शुरू होने से पहले…

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक जोड़े का दाम्पत्य जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. युवक देवेंद्र ने अपनी मंगेतर ज्योति पर पहले तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, फिर उसके बाद ज्योति की चुनरी से अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है.

हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के इटौरा गांव की निवासी 19 वर्षीय ज्योति की शादी जालौन जिले के 22 वर्षीय युवक देवेंद्र से तीन साल पहले तय हुई थी. ज्योति के माता-पिता ईंट के भट्टे पर काम करते है और ज्योति अपने दादा के साथ इटौरा गांव में रहती है.

देवेंद्र, बुधवार की शाम करीब 4 बजे मंगेतर ज्योति से मिलने इटौरा आया था. उस वक्त ज्योति अपनी सहेली सरोज के साथ खेत पर गयी थी. देवेंद्र खेत पर गया तो वहां उसमें और ज्योति में किसी बात पर विवाद हो गया. इसके बाद देवेंद्र ने ज्योति पर चाकू से हमला किया और खुद उसकी चुनरी से फंदा लगाकर बबूल के पेड़ से लटक गया.

घटना के वक्त मंगेतर की सहेली सरोज वहीं मौजूद थी. जब सरोज ज्योति पर हुए चाकू के वार से उसे बचाने गयी तो देवेंद्र ने उस पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ज्योति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. हालत नाजुक होने पर बाद में झांसी रेफर कर दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. ज्योति के ताऊ बृज मोहन ने बताया कि ज्योति रोज की तरह जानवरों के लिए चारा लाने खेत पर गयी थी. इस बीच ये घटना कैसे हुई उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

आपके लिए संबंधित खबरें

हमीरपुर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ वार किये और खुद भी फांसी लगा ली. ।

हमारे संवाददाता

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *