Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायलइंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर। मंदिर में साध्वी की गला दबाकर की गई हत्या ग्रामीणों में आक्रोश।
Breaking News

बुलंदशहर। मंदिर में साध्वी की गला दबाकर की गई हत्या ग्रामीणों में आक्रोश।

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 Jul 2021• अपडेट 15 Jul 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक देवी मंदिर में सेवा कर रही साध्वी…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक देवी मंदिर में सेवा कर रही साध्वी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के बुगरासी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बुकलाना गांव में एक चामुंड देवी मंदिर स्थित है। इस मंदिर की सेवादार साध्वी मंदिर के ऊपर बने कमरे में ही रहती थी। जो करीब पिछले दस वर्षों से इस मंदिर की सेवा कर रही थी। जिसकी बेख़ौफ़ बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि, बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे और पहले दुपट्टे से गला दबाकर साध्वी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मोबाइल और बैंक की पासबुक लेकर फरार हो गए। हालांकि पूरी स्थितियां तो पुलिसिया जांच के उपरांत ही साफ हो पाएंगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझकर शांत कराया और पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *