Skip to content
Sunday, 22 November 2026|India
22 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भव्य समापन
Breaking News

बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भव्य समापन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Mar 2023• अपडेट 06 Mar 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भव्य समापन – इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व…

बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भव्य समापन

– इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

– समापन समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य व नाटिकाओं ने किया सभी को मंत्रमुग्ध

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

आपके लिए संबंधित खबरें

जनपद बागपत के मीतली गौरीपुर स्थित बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन हुआ। 27 फरवरी 2023 से प्रारम्भ शिविर का कार्यस्थल गौरीपुर हबीबपुर मीतली गांव रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मुख्य अतिथि, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप ने अति विशिष्ट अतिथि, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील गौतम व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्च की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया रही। इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने दहेज एक अभिशाप व कन्या भ्रूण हत्या पर शानदार लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनिया के लोक गीत और अंजु, संध्या व इरम के ढोलना म्हारो ढोलना गीत पर शानदार नृत्य को सभी ने सराहा। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली की सभी ने प्रशंसा की। कॉलेज के प्रबन्धक प्रदीप चौहान ने इस अवसर पर आये सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में आने के लिए उनका धन्यवाद अदा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निधि, अन्जू सूर्यवंशी, विनीता, निकिता, भावना, नेहा, शिवानी, मनीषा सहित समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों का कॉलेज के प्रबन्धक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कालेज की प्राचार्या डा विद्योतमा ने किया। इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष रिपुदमन सिंह, गौरीपुर के पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी श्याम सुन्दरी, प्रवक्ता राखी ठाकुर, प्रदीप दीक्षित सहित कालेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *