Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगयूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
Home » बागपत के परशुराम भवन में हुआ ऐतिहासिक श्रीहनुमान कथा का आयोजन  
Breaking News

बागपत के परशुराम भवन में हुआ ऐतिहासिक श्रीहनुमान कथा का आयोजन  

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 02 Apr 2022• अपडेट 02 Apr 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के परशुराम भवन में हुआ ऐतिहासिक श्रीहनुमान कथा का आयोजन   – आज बागपत के पक्का घाट में पुरामहादेव गांव स्थित परशुराम खेड़ा…

बागपत के परशुराम भवन में हुआ ऐतिहासिक श्रीहनुमान कथा का आयोजन

 

– आज बागपत के पक्का घाट में पुरामहादेव गांव स्थित परशुराम खेड़ा मन्दिर के लिए चल रही श्रीहनुमान कथा का हुआ भव्य समापन

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– देश के प्रसिद्ध कथा वाचक अरविन्द भाई ओझा ने पांच दिनों तक चली कथा में श्रीराम और श्रीहनुमान की महिमा का किया गुणगान

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

बागपत के महाभारतकालीन ऐतिहासिक पक्का घाट स्थित भगवान परशुराम भवन में चल रही पांच दिवसीय श्री हनुमान कथा का भव्य समापन हुआ। कथा में देश के प्रसिद्ध कथा वाचक – कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा ने भगवान श्रीराम और उनके परमभक्त श्रीहनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। कथा में जहां एक और श्रीहनुमान की लीला प्रमुखता से छाई रही, वहीं दूसरी और भगवान श्रीराम के माता-पिता की महानता को विशेष तौर पर वर्णित किया गया। लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के निस्वार्थ भाई प्रेम पर प्रकाश डालते हुए उनसे शिक्षा लेने की बात कही। बताया कि भगवान श्री राम के पास सब कुछ था, लेकिन माता-पिता के एक आदेश पर समस्त ऐश्वर्य और वैभव का एक क्षण में त्याग कर दिया और जंगलो की राह पकड़ ली। कहा कि अगर हम भी उनकी भांति अपने माता-पिता का सम्मान करने लगे तो यह धरती ही स्वर्ग बन जाएगी। कथा में हनुमान जी की भगवान श्री राम के प्रति प्रभुभक्ति, भक्त की शक्ति, गुरूओं के प्रति-आदर सम्मान, माता सीता के जीवन से पति के प्रति दायित्व और एक पत्नी के कर्त्तव्य जैसी अनेकों शिक्षाप्रद बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा में आये श्रद्धालुओं ने कथा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अरविन्द भाई ओझा के श्रीमुख से कही श्रीहनुमान कथा ने सबका मन मोह लिया। बागपत के पक्का घाट में पुरामहादेव गांव स्थित निर्माणाधीन परशुराम खेड़ा मन्दिर के सहयोग के लिए चल रही हनुमान कथा में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता, प्रसिद्ध आईएएस अधिकारी व बागपत के वर्तमान डीएम डॉ राजकमल यादव, देवमुनि महाराज, अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा से पंडित राजपाल शर्मा, अंग्रेजी भाषा के जाने-माने विद्वान और श्री यमुना इण्टर कॉलिज बागपत के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्तर के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों से आयी राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *