Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलायामुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
Home » बच्चों का रखें खास ख्याल, बार-बार कराएं हैंडवाश
Breaking News

बच्चों का रखें खास ख्याल, बार-बार कराएं हैंडवाश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 May 2021• अपडेट 04 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 04 मई 2021 ‌।   जनपद में तेजी से फैलते कोरोनावायरस के बीच मासूम बच्चों की देखरेख में जरा सी कोताही गंभीर बीमारी…

अलीगढ़, 04 मई 2021 ‌।

 

जनपद में तेजी से फैलते कोरोनावायरस के बीच मासूम बच्चों की देखरेख में जरा सी कोताही गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है । खास तौर से इस मौसम में होने वाला वायरल डायरिया बच्चों को मुश्किल में डाल सकता है । इसलिए मासूम बच्चों के हाथ बार-बार अच्छी तरह से साफ कराते रहें ‌। उन्हें मास्क लगाने की भी आदत डालें, ताकि बच्चे कोरोना संक्रमण से भी बच सके ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

बाल स्वास्थ्य रोग कार्यक्रम के एसीएमओ डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि मौसम के बदलाव की वजह से बुखार इस वक्त आम हो चुका है । हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज है ‌। लेकिन बुखार के साथ खांसी और जुकाम का होना मुश्किल बढ़ सकता है । ऐसे में तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें और उपचार कराने के साथ ही आराम करें, ताकि जल्द बुखार से उभरा जा सके ।

 

डॉ दुर्गेश ने कहा कि पांच माह के ऊपर के बच्चों को इस मौसम में वायरल डायरिया होने की संभावना ज्यादा होती है । इस रोग में बच्चे दूध पीते ही दस्त कर देते हैं ।

 

———

 

कोरोना संक्रमण में रखे बच्चों का खास खयाल:

 

ऐसे में बच्चों की साफ-सफाई का खास खयाल रखें । दिन में कई बार बच्चों के अच्छी तरह से हाथ साफ करें, बार-बार मुंह को भी धोते रहें जिससे कि क्योंकि बच्चे हर चीज को छूते और फिर वही हाथ मुंह में डाल लेते हैं ‌‌। ऐसे में वायरल डायरिया होने की संभावना ज्यादा होती है । मां-बाप दांत निकालने की बात सोच कर बच्चों का उपचार नहीं कराते और स्थिति गंभीर हो जाती है । उन्होंने बताया कि बच्चों में बुखार भी तेजी से फैल रहा है ऐसे में बच्चों की टीएलसी और प्लेटलेट्स कम हो जाती है । बच्चों में ऐसा बुखार 5 से 7 दिन तक रहता है, इसलिए नियमित उपचार और दवाओं में कोताही नहीं बरतनी चाहिए ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *