Skip to content
Tuesday, 24 November 2026|India
24 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायलइंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल
विज्ञापन
Home » प्रतापगढ़। राजकीय सम्मान के साथ हुआ बीएसएफ के शहीद जवान का अंतिम संस्कार।
Breaking News

प्रतापगढ़। राजकीय सम्मान के साथ हुआ बीएसएफ के शहीद जवान का अंतिम संस्कार।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Jan 2023• अपडेट 14 Jan 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
रमेश श्रीवास्तव। प्रतापगढ़ जिले के बड़नपुर निवासी बीएसएफ की 76 वीं बटालियन पश्चिम बंगाल के कुंज बिहार में तैनात 53 वर्षीय एएसआई सैनिक शिव…

रमेश श्रीवास्तव। प्रतापगढ़ जिले के बड़नपुर निवासी बीएसएफ की 76 वीं बटालियन पश्चिम बंगाल के कुंज बिहार में तैनात 53 वर्षीय एएसआई सैनिक शिव बहादुर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बीती रात उनके बड़नपुर स्थित आवास पर पहुंचा। जहां पर लोगों ने अश्रुपूरित आंखों से शहीद जवान के अंतिम दर्शन किए। आज सुबह शहीद बीएसएफ जवान शिव बहादुर सिंह का बदनपुर स्थित बाद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता , प्रतापगढ़ जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित अधिकारी गण, पुलिस, जवान, गणमान्य जन एवं हजारों लोगों की भारी भीड़ उपस्थित रही। हर कोई प्रतापगढ़ के शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए आतुर दिखा।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा शहीद जवान के परिजन को 5 लाख का चेक सौंपा गया तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी और गांव की एक सड़क का नाम शहीद जवान के नाम पर रखने की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि शहीद जवान शिव बहादुर सिंह के पिता वंश बहादुर सिंह आर्मी में हवलदार के पद से 1989 में सेवानिवृत्त हुए थे। शहीद जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *