Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » प्रतापगढ़। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतापगढ़ में 101 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
Breaking News

प्रतापगढ़। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतापगढ़ में 101 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Sep 2022• अपडेट 17 Sep 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रतापगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 5 करोड़ 50 लाख लागत की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।…

प्रतापगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 5 करोड़ 50 लाख लागत की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जिले में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए श्री मौर्या ने नवाचार करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की बात कही। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए जाने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले में पर्यटन की अपार संभावना होने की बात कही। श्री मौर्या ने कहा की चारागाह की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा कर निराश्रित गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मुख्यमंत्री ने बीसी सखियों के माध्यम से मनरेगा के धन का भुगतान कराना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व प्रतापगढ़ जनपद के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया। जिले में आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य एवं शानदार स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
जिले में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथ रंजीत लाल पटेल, एमएलसी उमेश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा, जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी एम शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरसी शर्मा, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
हमारे संवाददाता रमेश श्रीवास्तव

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *