Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » नोएडा में रही महाशिवरात्रि और विमंस डे की धूम
Breaking News

नोएडा में रही महाशिवरात्रि और विमंस डे की धूम

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 Mar 2024• अपडेट 08 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्‍न सोसायटीज में शुक्रवार को शिवरात्रि और विमंस डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां सुबह से…

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्‍न सोसायटीज में शुक्रवार को शिवरात्रि और विमंस डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां सुबह से ही सोसायटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, वहीं महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्‍मान भी किया गया।

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्‍फ फोरेस्‍टे सोसायटी, एसकेए ग्रीन आर्क, एसके मेट्रोविले समेत अलग-अलग सोसायटीज में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा से लेकर सोसायटी के रेजीडेंट्स ने भंडारा भी किया। पैरामाउंट गोल्‍फ फोरेस्‍टे सोसायटी निवासी अमित कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही मंदिर में लोग बेल पत्र और पुष्‍प लेकर पूजा के लिए पहुंचे। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्‍या में भोले बाबा का प्रसाद चखा। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोगों ने दान पुण्‍य भी किया। उधर, एसकेए ग्रुप के डायरेक्‍टर संजय शर्मा ने बताया कि महिला दिवस पर एसकेए दिव्‍या टावर सोसायटी में गरीब तबके की महिलाओं का सम्‍मान किया गया है। उन्‍हें मुख्‍यधारा में जोड़ने के लिए जागरूक भी किया गया है। इस दौरान मज़दूरों और कामगारों की महिलाओं को जरूरत का सामान भी वितरित किया गया। एसकेए ग्रुप की ओर से यह आयोजन किया गया। हेमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन हर तबके की महिला का सम्मान करना था। महिलाओं से बात कर उनका मनोबल बढ़ाया गया और उन्हें शिक्षा और अन्य विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान प्रीति झा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *