Skip to content
Tuesday, 24 November 2026|India
24 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायलइंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल
विज्ञापन
Home » ज्ञानदीप स्कूल में बच्चों को मोबाइल का प्रयोग ना करने की दिलाई शपथ
Breaking News

ज्ञानदीप स्कूल में बच्चों को मोबाइल का प्रयोग ना करने की दिलाई शपथ

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Mar 2023• अपडेट 05 Mar 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मोबाइल के प्रयोग से होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति बच्चों को किया जागरूक बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के दिल्ली- सहारनपुर हाईवे…

मोबाइल के प्रयोग से होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति बच्चों को किया जागरूक

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत के दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित मवीकला गांव के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों को मोबाइल के प्रयोग से होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें मोबाइल का प्रयोग ना करने की शपथ दिलवाई गई। इसके साथ-साथ बच्चों को साफ-सफाई की महत्ता के बारे में भी बताया गया। स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि मोबाइल के जहां एक और बहुत सारे फायदे हैं, वही दूसरी ओर बच्चों में इसके दुष्परिणाम भी दिखाई दे रहे है। बच्चे अपना अधिकांश समय पढ़ाई पर कम मोबाइल पर बातें करने, गेम खेलने आदि पर अधिक व्यतीत कर रहे हैं, जिसका सीधा- सीधा असर उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ रहा है और शिक्षा बाधित हो रही है। बताया कि मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों में रीढ की हड्डी में समस्या, वास्तविक जीवन से दूरी, याद करने की क्षमता कमजोर होना, आंखों पर बुरा असर, व्यवहार में चिड़चिड़ापन आना, दिमाग का विकास रुक जाना, नींद की कमी, विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियां चिंता का विषय है। बताया कि मोबाइल टेक्नोलॉजी की वजह से बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, उनकी कल्पना शक्ति कम होने लगती है, जिससे कारण वे कल्पना करना ही छोड़ देते है और जो बच्चे सोचना बंद कर देते है फिर स्वाभाविक सी बात है की उनके दिमाग का विकास भी रुक जाता है। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, परविंद्र मान, शिवानी धामा, ओमबीरी, दीपा जैन, इंदु शर्मा, रीना गुप्ता, शिशुपाल यादव, सचिन कुमार, कोमल, शालू धामा, संगीता शर्मा आदि उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *