Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » जिले में 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन
Breaking News

जिले में 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Sep 2021• अपडेट 27 Sep 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
जिले में 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन   अलीगढ़, 27 सितंबर 2021 ।   जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब जल्द ही वह…

जिले में 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

 

अलीगढ़, 27 सितंबर 2021 ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब जल्द ही वह कागज व रजिस्ट्ररों को छोड़कर स्मार्टफोन से काम करती हुईं नजर आएंगी। स्मार्टफोन से ही वह अफसरों से लेकर लोगों को पूरी जानकारी अपडेट देंगी। जिला अलीगढ़ के आशीष कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर कल कलेक्ट्रेट कार्यालय में 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगेे।

 

जिले अलीगढ़ में 400 आंगनबाड़ी कार्यकता हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों के वजन मापने, कुपोषण मिटाने को, पुष्टाहार वितरण, टीकाकरण और अन्य योजनाओं को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन योजनाओं में पारदर्शिता लाने और योजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग का काम नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी रजिस्ट्रर से काम करने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अब शासन स्तर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देेने का सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार द्वारा बताया गया कि जिले में कोरोना को नियंत्रित करने में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। ऐसे में भविष्य में स्मार्ट फोन देने से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को काम करने में और सुविधा होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा पारदर्शिता मिलेगी।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन प्रदान किया जाना है। जिससे वह पोषण से संबंधित डाटा तत्काल अपलोड कर सकेंगे। अनुपूरक पोषाहार के वितरण में अनाज की खपत का सही आकलन करने के लिए वह पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करेंगे। स्मार्ट फोन के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार वितरित करते समय ही मौके पर से ही डाटा फीड कर सकें।

 

सीडीपीओ आशीष यादव ने कहा कि वैसे भी बच्चों गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले राशन आदि की डिटेल पहले से ही मोबाइल के जरिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि सभी के पास स्मार्टफोन होगा तो सारी जानकारी समय से विभाग को मिल सकेगी ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *