Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलायामुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
Home » जनपद के सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया
Breaking News

जनपद के सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Jun 2021• अपडेट 21 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
जनपद के सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया   =स्वास्थ विभाग द्वारा सोमवार को मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस =अपर…

जनपद के सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया

 

=स्वास्थ विभाग द्वारा सोमवार को मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

=अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने परिवार नियोजन को अपनाने के लिए महिलाओं को किया प्रेरित

आपके लिए संबंधित खबरें

=आईसीयूडी, पीपीआईसीयूडी, अंतरा इंजेक्शन लगाया गया और कंडोम व छाया का हुआ वितरण

 

 

अलीगढ़, 21 जून 2021 ।

 

समुदाय में परिवार नियोजन संबंधी जागरुकता व स्वीकार्यता बढ़ाने और परिवार नियोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन संबंधित साधनों के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया।

 

जिले के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉक के समुदायिक व प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया । जिसमें परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ रेनू गुप्ता द्वारा जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया । वहीं दूसरी ओर साथ ही शहरी क्षेत्र की नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलाना आजाद नगर अर्बन पीएचसी का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जायजा लेते हुए निरीक्षण किया गया ।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी समुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य इकाइयों जैसे- जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र, नगरीय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

 

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह ने बताया जिले में परिवार नियोजन को अपनाने के लिए सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर हर गुरुवार को अंतराल दिवस और हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा । जिसके संदर्भ में 21जून को हो रहे खुशहाल परिवार दिवस के रूप में सभी महिलाओं से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा परिवार नियोजन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए ।

 

——–

परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर दिया जोर:

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ एस पी सिंह ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर जोर दिया गया। महिला और पुरुष नसबंदी के साथ ही कंडोम, कॉपर टी, अंतरा और माला-एन जैसे परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन साधनों के अपनाने से होने वाले फायदों को गिनाया गया।

 

वरिष्ठ सीनियर परिवार नियोजन विशेषज्ञ महरोज तस्लीम सिद्दीकी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाए तेजी से आगे निकल रही है। परिवार नियोजन में भी जनपद की महिलाओं ने पुरूषों को पछाड़ दिया है। महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधनों जैसे ओरल पिल्स, छाया पिल्स, अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी व महिला नसबंदी को अपनाया है परंतु इसके सापेक्ष पुरुष नसबंदी की संख्या बहुत कम है। जिले में वर्ष 2019-20 में 4530 महिला नसबंदी के सापेक्ष मात्र 45 पुरुषों ने ही नसबंदी कराया है। वही इस साल 2020-21 में 222 महिला नसबंदी के सापेक्ष पुरुषों में कोई नसबंदी नहीं हुई है ।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ रेनू गुप्ता, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर खान, फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा, पीएसआई संस्था से सिटी मैनेजर उमर फारूक आदि कार्यक्रम के खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर मौजूद रहे ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *