Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा
Breaking News

गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 Mar 2024• अपडेट 07 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय…

गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 महिलाओं को ‘वूमेन आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गौड़ फाउंडेशन की ओर से सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिभाओं को इस पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, संगीत, खेल,कला एवं संस्कृति, बिजनेस समेत अन्य क्षेत्रों में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोएडा की डीसीपी प्रीति यादव भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर चुकी महिलाओं के अनुभव और उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी साझा किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग प्रतिभाओं से संपन्न महिलाओं को एक मंच पर साथ लाया गया, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर इंडियन ऑइडल 14 की प्रतिभागी मुस्कान ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया। अपने विचार साझा करते हुए गौड़ ग्रुप की निदेशक सुश्री मंजू गौड़ ने कहा, “प्रत्येक सशक्त और मजबूत महिला के पीछे एक और सशक्त महिला है जो अपने समुदाय के उत्थान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझती है। कार्यक्रम के दौरान अंबिका सक्सेना, लातिका वाधवा, दीप्ति तोलानी, डॉ. तारा गुप्ता, डॉ. सोनम महाजन समेत अन्य महिलाओं को ‘वूमेन आइकन अवार्ड’ से नवाजा गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *