Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन
Breaking News

गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Aug 2024• अपडेट 16 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन   बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या…

गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही तिरंगा विषय पर बच्चों ने तीन रंगों के पेपर का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई। बच्चों ने पतंग, टोपी, वॉल हैंगिंग, तितली, बैंड इत्यादि विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई। साथ ही बच्चों ने मानव श्रृंखला द्वारा भारत का नक्शा बनाते हुए आजादी का जश्न बनाया। आजादी के जश्न में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों में भी काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान तथा प्रबंधक कृष्ण पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन दिन प्रत्येक भारतीय के लिए एक महापर्व है। यह वह दिन है जिस दिन सदियों से दासता की जंजीर में जकड़े भारतवर्ष ने स्वतंत्रता की सांस ली थी। इसी बात को प्रदर्शित करते हुए गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने मानव श्रृंखला के द्वारा स्वतंत्र भारत के नक्शे को बनाया। बच्चों के हाथों में तिरंगा पतंग इस बात की साक्षी थी कि आज हमारा देश दिन प्रतिदिन सफलता के आकाश को छूता हुआ आगे बढ़ रहा है तथा सभी बाधाओं को पार कर आज प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी बात को प्रदर्शित करते हुए आजादी की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर 177 बच्चों ने मिलकर मानव श्रृंखला द्वारा भारत का नक्शा बनाया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी बच्चों को यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि वह किसी भी प्रकार के आलस्य को अपने जीवन में स्थान नहीं देंगे व सदैव ऊर्जावान व कर्मठ होकर अपने परिवार समाज और देश हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा आदि उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *