Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की स्नेहा चौहान का एनडीए में हुआ चयन
Breaking News

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की स्नेहा चौहान का एनडीए में हुआ चयन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 May 2024• अपडेट 14 May 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की स्नेहा चौहान का एनडीए में हुआ चयन   बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।   गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत की छात्रा…

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की स्नेहा चौहान का एनडीए में हुआ चयन

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत की छात्रा स्नेहा चौहान को एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया।

स्नेहा ने एनडीए की परीक्षा में 466 अंक प्राप्त कर 492वीं रैंक हासिल की। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में प्रार्थना सभा में गेटवे प्रबंधन समिति के द्वारा विद्यालय की छात्रा स्नेहा चौहान को एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी गई। साथ ही स्नेहा की सफलता को लेकर सभी विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट सुनील चौहान, प्रबंधक कृष्णपाल सिंह तथा प्रधानाचार्य अमित चौहान ने संयुक्त रूप से स्नेहा को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित चौहान ने वहां उपस्थित स्नेहा के पिता राजेंद्र कुमार चौहान को भी बधाई दी। स्नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों व माता पिता को देते हुए कहा कि कक्षा नर्सरी से 12 तक गेटवे में ही पढ़ाई की तथा यहां के शिक्षकों का उसे भरपुर सहयोग व प्यार मिला एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान का मार्ग दर्शन उसके लिए सदैव प्रेरणा सोत्र रहा। स्नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को देते हुए कहा कि उसे सदैव उसके शिक्षकों ने यह सिखाया है कि देश सर्वोपरि होता है और हम सबका यह कर्तव्य है कि देश हित को अपने निजी स्वार्थ से सदैव ऊपर रखे और वह इसी भावना के साथ अपने जीवन को देश को समर्पित करना चाहती है। उसने पूरी लगन और मेहनत के साथ एनडीए परीक्षा की तैयारी की थी और परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की। इस मौके पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभाराज, मनोरमा शर्मा, सवेरा जैन, नदीम अहमद, प्रियांक सहित हजारों बच्चे उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *