Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच•जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों सहित 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर•तमिलनाडु के त्रिची में कार दुर्घटना में 8 मौतें, पीएम मोदी ने जताया शोकचक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच•जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों सहित 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर•तमिलनाडु के त्रिची में कार दुर्घटना में 8 मौतें, पीएम मोदी ने जताया शोक
विज्ञापन
Home » गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर होगा UP के पहले आयुष विश्वविद्यालय का नाम
Breaking News

गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर होगा UP के पहले आयुष विश्वविद्यालय का नाम

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 31 Dec 2020• अपडेट 31 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नए साल में इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. ये प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में आयुष…

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नए साल में इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. ये प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का नाम महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर रखा जाएगा. जिले की चौरीचौरा तहसील के मलमलिया गांव में बन रहे इस विवि का नाम उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर होगा. बुधवार को कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई.

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नए साल में इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. ये प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विवि के कुलपति समेत उनके 25 के करीब स्टाफ के बैठने का इंतजाम आयुष विश्वविद्यालय का अस्थाई कार्यालय पार्क रोड स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के भवन में कर दिया है.

आपके लिए संबंधित खबरें

जल्द ही यहां कुलपति व 20 से 25 लोगों का स्टाफ काम करना शुरू कर देगा. तीन बड़े हॉल आयुष विवि के लिए दिए गए हैं. कुलपति के रहने के लिए एक बंगला भी आवंटित किया गया है. शिलान्यास के बाद विश्‍वविद्यालय का निर्माण भी शुरू हो जाएगा. इसके लिए शासन ने जनवरी में लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने की तैयारी कर ली है.

 

सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों की संबद्धता एवं अन्य प्रशासनिक कार्य सत्र 2021-22 से एवं विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य सत्र 2022-23 से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं. इसमें कुलपति के लिए अस्थाई कार्यालय और आवास पहले ही आवंटित किया जा चुका है.

 

रिपोर्ट शिवेंद्र श्रीवास्तव

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *