Skip to content
Tuesday, 20 October 2026|India
20 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात•टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: बी गैंग का डर, तीन हमलावरों की कोटा से गिरफ्तारी•टाइगर श्रॉफ पर गाड़ी में फायरिंग: अंडरवर्ल्ड का संकेत और जिम्मेदारी का दावा•खुर्जा में दशहरा पर्व और रामलीला मैदान की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे DM और SSP, दिए आवश्यक निर्देश•मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: राज्य सरकार ने गैंगवार पर जीरो‑टॉलरेंस की घोषणा•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पीली पल्सर बाइक बरामद, पुलिस ने पूर्व मालिकों से पूछताछ शुरू•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने 15 टीमें तैनात की•मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: दो लोग घायल, हमलावरों की पहचान पर जांच जारीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात•टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: बी गैंग का डर, तीन हमलावरों की कोटा से गिरफ्तारी•टाइगर श्रॉफ पर गाड़ी में फायरिंग: अंडरवर्ल्ड का संकेत और जिम्मेदारी का दावा•खुर्जा में दशहरा पर्व और रामलीला मैदान की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे DM और SSP, दिए आवश्यक निर्देश•मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: राज्य सरकार ने गैंगवार पर जीरो‑टॉलरेंस की घोषणा•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पीली पल्सर बाइक बरामद, पुलिस ने पूर्व मालिकों से पूछताछ शुरू•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने 15 टीमें तैनात की•मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: दो लोग घायल, हमलावरों की पहचान पर जांच जारी
विज्ञापन
Home » गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, राजपथ पर दिखा भारत का शौर्य
Breaking News

गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, राजपथ पर दिखा भारत का शौर्य

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Jan 2022• अपडेट 26 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, राजपथ पर दिखा भारत का शौर्य
नई दिल्‍ली: भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस साल के गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री…

नई दिल्‍ली: भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस साल के गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल किया गया. गणतंत्र दिवस परेड-2022 भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद!’

 

इस बार कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के तेजी से फैलने के कारण समारोह में कुछ सावधानियां भी बरती गई ।

आपके लिए संबंधित खबरें

 

इस साल 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल किया गया ।

 

गणतंत्र दिवस परेड-2022 (Republic Day 2022 Celebrations) में सेना का प्रतिनिधित्व घुड़सवारों का एक दस्ता, 14 मशीनीकृत (मैकेनाइज्ड) दस्ते, मार्च करने वाले छह सैन्य दल और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा. सेना के मशीनीकृत दस्ते में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक ओटी-62 टोपस बख्तरबंद कर्मी वाहक, बीएमपी के दो पैदल सेना लड़ाकू वाहन नजर आएंगे।

 

इसके अलावा एक 75/24 पैक होवित्जर, दो धनुष होवित्जर, पुल-बिछाने वाली एक पीएमएस प्रणाली, पुल-बिछाने की दो सर्वत्र प्रणाली, एक एचटी -16 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, दो तरन शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत टुकड़ी का हिस्सा होगी।

 

पीटी-76, सेंचुरियन टैंक, ओटी-62 और 75/24 पैक होवित्जर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

 

सेना के बयान के अनुसार इस बार की परेड में भारतीय सेना के छह मार्चिंग सैन्य दलों में राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कोर रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट होंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *