Skip to content
Tuesday, 24 November 2026|India
24 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस•कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पिकनिक मनाने जा रहे 4 बच्चों की मौत, 20 घायलगुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस•कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पिकनिक मनाने जा रहे 4 बच्चों की मौत, 20 घायल
विज्ञापन
Home » गंदा मास्क पहनने से हो सकती हैं कई बीमारियां: डॉ एसपी सिंह
Breaking News

गंदा मास्क पहनने से हो सकती हैं कई बीमारियां: डॉ एसपी सिंह

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 May 2021• अपडेट 29 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 28 मई 2021 ।   मास्क की सफाई और उसे बदलने को लेकर लोगों में अभी और जागरूकता होने की जरूरत है ‌।…

अलीगढ़, 28 मई 2021 ।

 

मास्क की सफाई और उसे बदलने को लेकर लोगों में अभी और जागरूकता होने की जरूरत है ‌। कई लोग लंबे समय तक ऐसेे ही मास्क का उपयोग करते हैं, तो कुछ लोग मास्क की सफाई तक नहींं करते । विशेषज्ञो के अनुसार साफ मास्क पहनना जरूरी है, गंदा मास्क कोरोना से बचाने की बजाय कई अन्य बीमारी फैला सकता है ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह ने बताया कि इन दिनों काफी लोग ऐसे हैं, जो डिस्पोजेबल मास्क को भी 2 से 5 दिन तक इस्तेमाल कर रहे हैं । वही कपड़े के मास्क को नहीं बदलना व 10 से 15 दिनों के अंतराल पर धोने से भी संक्रमण की समस्याएं बढ़ रही हैं ‌। एक ही मास्क बहुत अधिक लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । गंदे मास्क से गले में दर्द, पेट संबंधी बीमारियां, गले में खिचखिच, अपच और सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं । मास्क को लंबे समय तक इस्तेमाल करने और न धोने की वजह से मास्क के छिद्र गंदगी से भर जाते हैं और उसके साथ-साथ व्यक्ति को घुटन की समस्या भी हो सकती है ।

 

डॉक्टर एस.पी सिंह ने कहा कि यदि मास्क पहनने के बाद भी गले में समस्या आ रही है तो समझ जाइए कि मास्क साफ नहीं है । वह कीटाणुओं से भर गया है । यह कीटाणु ही गले में परेशानी कर रहे हैं । मास्क पहनने से खांसी की समस्या नहीं होती है, लेकिन गंदा मास्क पहनने से गले की समस्या हो सकती है । उन्होंने कहा खांसी से बचना है तो अपने मास्क की सफाई का विशेष ध्यान रखें । मास्क को सादे पानी में धोना काफी नहीं है मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें । 5 से 10 मिनट के लिए उसे पानी में डुबोकर रख दें इसके बाद साबुन से धोएं ।

 

गंदे मास्क पहनने से पनपी बीमारी:

डॉ. एसपी सिंह का कहना है- कि गीले मास्क का उपयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए । इससे कीटाणु पनप सकते हैं, मास्क के सूखने के बाद इसे 3 से 4 मिनट तक प्रेस करें । मास्क को बार-बार हाथ लगाने से बचें हर इस्तेमाल के बाद मास्क को धोना जरूरी है ।

 

मास्क का फायदा:

मास्क पहनने से आप केबल कोरोनावायरस के संक्रमण से बल्कि खुद को और भी कई बीमारियों से बचा पाने में सक्षम रहेगा । इसलिए कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी का मास्क पहने अगर आप स्वस्थ हैं तब भी मास्क का इस्तेमाल करें जो आपको और आपके आसपास के सभी व परिवार जनक लोगों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *