Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकरावरूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव
विज्ञापन
Home » खुर्जा युवा अवेकिंग सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित नवचेतना स्कूल की नवीन कक्षा का उद्घाटन
social

खुर्जा युवा अवेकिंग सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित नवचेतना स्कूल की नवीन कक्षा का उद्घाटन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Jan 2020• अपडेट 21 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा में विषेश सक्षम बच्चों के लिए, युवा अवेकिंग सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित नवचेतना स्कूल में नवीन कक्षा का उद्घाटन किया गया। –…

खुर्जा में विषेश सक्षम बच्चों के लिए, युवा अवेकिंग सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित नवचेतना स्कूल में नवीन कक्षा का उद्घाटन किया गया।
– इस अवसर पर शहर के अन्य प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे

युवा अवेकिंग सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित नवचेतना स्कूल की नवीन कक्षा का उद्घाटन एवं गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। तेलिया घाट स्थित बीआरसी कार्यालय पर विशेष रूप से सक्षम बालकों के लिए एक विशेष स्कूल का संचालन निधि वार्ष्णेय द्वारा किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न अलग – अलग क्षमता रखने वाले बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस विद्यालय के नवीन कक्ष का उद्घाटन जिला बाल कल्याण समिति के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने लोगों को विशेष क्षमता वाले बालकों के प्रति जागरूक होने के लिए लोगों को प्रेरित किया। तथा ऐसे बच्चों को समय से पहचान कर मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पहल करने को कहा। उन्होंने समाज में ऐसे बच्चों के लिए जागरूकता की कमी पर विशेष ध्यान देने को कहा। ऐसे बालक अभिशाप नहीं है बल्कि उन्हें विशेष ध्यान से पोषित कर सामान्य धारा में लाने की जरूरत है जिससे वह किसी के ऊपर आश्रित न होकर अपने कार्य स्वयं कर सकें। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की संस्थापक, प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाध्यापक उच्चतर माध्यमिक के प्रधानाध्यापक, समस्त स्टाफ तथा शहर के अन्य प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन निधि वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में युवा अवेकिंग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ सत्यव्रत सिंह रावत ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया तथा इनरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा सभी विशेष बालकों को उपहार दिए गए।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *