Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » खुर्जा बुथ सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
Breaking News

खुर्जा बुथ सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

4 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Apr 2024• अपडेट 06 Apr 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। सम्मेलन का प्रारंभ पंडित…

खुर्जा 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

सम्मेलन का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पण व्यक्ति प्रचलन से हुआ।

मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र राघव, पुष्पेंद्र माचड, नरेश सोलंकी मनीष शर्मा संचित बंसल प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया डॉ महेश शर्मा श्रीमती मीनाक्षी सिंह, राजीव बंसल, ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए उनकी संगठनात्मक शैली की जानकारी और आज की बैठक को कामकाजी बैठक बताया। उन्होंने कहा कि आज जो यहां पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता हैं वही पार्टी की मुख्य रचना से संबंधित हैं। जिसमें बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति से केंद्र प्रभारी।

आपके लिए संबंधित खबरें

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ता को पार्टी की रीड की हड्डी बताया जिनके बलबूते पर पूरा भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ती है। और वोटर पर असली पकड़ इन्हीं कार्यकर्ताओं की होती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद ब चौथी बार लोकसभा के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की पहचान है। 4 लाख प्लस वोटर है 25000 कार्यकर्ता है। परंतु यहां 408 बूथ प्रमुख के अलावा लगभग 500 मुख्य बूथ व्यवस्था कार्यकर्ताओं आमंत्रित किया है। उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य के बारे में उन्होंने बताया कि भाजपा के शिल्पिकर के रूप में एक आदर्श है कुछ पद चिन्ह पर चलते हैं। जो हम जैसे लोग हैं। और कुछ पद चिन्ह बनाते हैं। आदरणीय मोर्य जी जैसे व्यक्तित्व होते हैं, मोदी जी ने देश की तकदीर बदल दी है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है । और इस लोकसभा चुनाव में हम सबको मिलकर इस देश की तस्वीर को नया रूप प्रदान करना है और मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए 400 पार को सफल बनाना है।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को उद्बोधन करते हुए सभी को बूस्ट अप किया संगठन बढ़े चलो सुपांत पर बड़े चलो भला हो जिसमे देश का काम वह करे चलो बूथ अगर चिता तो लोकसभा जीतेगी और बूथ अगर जीत तो देश जीतेगा। और मोदी जी यह कह चुके हैं कि पिछले 10 साल में तो ट्रेलर देखा है फिल्म तो अब देखनी बाकी है और वह फिल्म आप सभी जमीनी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनेगी। 4 जून को 400 पार हम सबको करना है और यही घोषणा तब होगी कि हम जोश में होश न खो दें अटल जी की अल्प मत सरकार में माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि जिस दिन हम पूर्ण बहुमत से होंगे तो 370 भी हटेगी और राम लला का मंदिर भी बनेगा भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है और मोदी जी की बहुमत सरकार ने यह सब करके दिखाया है पूरा विश्व मोदी के पीछे चल रहा है यह सब हमने देखा कि जब सम्मेलन दिल्ली में हुआ हम सब ने देखा। 80 की 80 सीट हमें जितनी है गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की सीट से लखनऊ की चाबी खुलता है सर्वाधिक वोटो से जितनी है मोदी जी ने 370 हटानी है तो हमें अपने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट पड़े उनके लिए प्रयास करना है और यदि यह संख्या 500 पहुंच जाएगी तो और अच्छा होगा क्योंकि 500 साल बाद राम लला अयोध्या में मंदिर में स्थापित हुए हैं मोदी सरकार में विकसित भारत की गारंटी नौजवानों की भविष्य का उज्जवल निर्माण महिला सशक्तिकरण के सामने को आमद मेंवृद्धि भ्रष्टाचार मुक्त भारत हजारों उदाहरण इन सब बातों के हैं जिसने भारत को मजबूत बनाया है 34 लाख करोड़ रूपया 52 करोड लोगों को जनधन खाते में सीधा ट्रांसफर हो रहा है और यही अगर पिछली सरकार में देखा जाए तो 5 लाख करोड़ रुपया मिलता था 29 लाख करोड रुपए की वृद्धि हुई है पूरे देश में पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण में आंधी है परंतु उसे उसे ईवीएम मशीन तक पहुंचना है।

घर-घर में खुशहाली पहुंचे इतना फर्ज निभा फर्ज निभा देना।

बाकी सब मोदी कर देंगे तुम कमल का फूल खिला देना।

कार्यक्रम के समापन में लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाददिया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक सुरेश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बुलंदशहर विकास चौहान,अनिल सिसोदिया,लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ,विधानसभा प्रभारी सुनील रामा, खुर्जा अध्यक्ष अंजना सिंघल, ब्लॉक प्रमुख खुर्जा श्रीमती मोनिका सिंह ब्लाक प्रमुख अरनिया सुरेंद्र सिंह जिला महामंत्री अजय त्यागी जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल, पुष्पांजलि शर्मा, दीपक दूल्हेरा पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *