Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » खुर्जा। व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं शहर के लोगों ने खेली फूलों की होली।
Breaking News

खुर्जा। व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं शहर के लोगों ने खेली फूलों की होली।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Mar 2024• अपडेट 22 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर खुर्जा सेठ मुरारी लाल की धर्मशाला में व्यापारिक सुरक्षा फॉर्म द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल…

बुलंदशहर खुर्जा

सेठ मुरारी लाल की धर्मशाला में व्यापारिक सुरक्षा फॉर्म द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल राठी ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अविनाश तायल ने कियाl व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद पहलवान ने कहा कि मैं लगभग 40 साल से व्यापारी राजनीति कर रहा हूं। और व्यापारियों के लिए मैं जेल भी जा चुका हूं ।व्यापारियों की किसी भी काम के लिए मैं हर समय तत्पर हूं व्यापारियों को किसी भी स्तर की कोई भी समस्या आती है। वह कभी भी 24 घंटे मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं व्यापारियों की लड़ाई में व्यापारियों की आत्मसम्मान की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा । व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भगवानदास सिंघल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने में व्यापारी बंधु खुर्जा नगर पालिका का सहयोग करें एक लिमिट तक ही अपना काउंटर बाहर निकाले।और फुटपाथ को पैदल चलने वालों के लिए छोड़ दें उन्होंने आगे बताया कि ठेली वालों के लिए वेंडर्स जॉन बनाने की योजना लगभग तैयार है, सभी ठेली खोमचे वालों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा। जिससे सड़कों पर लगने वाला जाम की समस्या को दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की जाएगी, और जो भी सहमति बनेगी उसी के अनुसार ही अतिक्रमण हटाने पर कार्रवाई की जाएगी, सभी व्यापारी हमारे भाई हैं, किसी भी व्यापारी को दिक्कत ना हो इसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से तत्पर रहूंगा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह ने कहा व्यापारियों की समस्याओं में पूरी तरह उनके साथ हैं व्यापारियों के मान सम्मान के लिए वह कहीं तक भी संघर्ष करना पड़े वह करेंगे। समारोह मैं मौजूद सभी व्यापारी बंधुओ का मंच पर मौजूद जिला अध्यक्ष राहुल राठी अध्यक्ष भगवानदास सिंघल एवं पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया सभा के अंत में सभी व्यापारी बंधुओ द्वारा आपस में फूलों की होली खेली गई l सभा में मुख्य रूप से अनिल बंसल, शिव कुमार गौड़, हैप्पी वर्मा, दिनेश जिंदल, शिवकुमार सिंघानिया, सोनू शर्मा, सुनील गुप्ता आदर्श, कुलदीप मित्तल, कपिल अग्रवाल, दीपक वर्मा, टीटू सरदार, चेतन शर्माआदि लोग उपस्थित रहेl

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *