Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » क्रांतिसेना का मुसलमानों पर ‘फतवा’, हिंदू महिलाओं को मेंहदी नही लगायेगें मुस्लिम कलाकार
Breaking News

क्रांतिसेना का मुसलमानों पर ‘फतवा’, हिंदू महिलाओं को मेंहदी नही लगायेगें मुस्लिम कलाकार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Aug 2021• अपडेट 11 Aug 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
लव-जेहाद के बहाने हरियाली तीज के मौके पर बाजार में मुस्लिम मेहंदी कलाकारों को हिंदू महिलाओं के हाथों पर मेहंदी नहीं लगाने दी जाएगी.…

लव-जेहाद के बहाने

हरियाली तीज के मौके पर बाजार में मुस्लिम मेहंदी कलाकारों को हिंदू महिलाओं के हाथों पर मेहंदी नहीं लगाने दी जाएगी. मुजफ्फरनगर में कल मंगलवार को पूरे दिन क्रांति सेना ने अपना यह अभियान चलाया. शिव चौक, भगतसिंह चौक, बिंदल बाजार समेत कई बाजारों में क्रांति सेना का दल पहुंचा और दुकानों पर महिलाओं को मेहंदी लगा रहे कलाकारों का धर्म जाना. सेना ने यह सुनिश्चित किया के दुकानों पर मेहंदी लगाने वाले कलाकार मुसलमान नहीं है.

लव जिहाद के बहाने मुस्लिमों पर प्रतिबंधों की फेहरिस्त अब और लंबी की गई है. मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना नाम के हिंदूवादी संगठन ने हरियाली तीज पर मुस्लिम मेहंदी कलाकारों पर रोक लगा दी है. क्रांति सेना ने बाजारों में चेकिंग करके मुस्लिम कलाकारों को भगा दिया. सेना की दलील है कि मेहंदी लगाने के आड़ में मुस्लिम कलाकार लव जिहाद फैला रहे हैं.

क्रांति सेना ने चंद रोज पहले यह ऐलान किया था कि हरियाली तीज के मौके पर बाजार में मुस्लिम मेहंदी कलाकारों को हिंदू महिलाओं के हाथों पर मेहंदी नहीं लगाने दी जाएगी. मुजफ्फरनगर में कल मंगलवार को पूरे दिन क्रांति सेना ने अपना यह अभियान चलाया. शिव चौक, भगतसिंह चौक, बिंदल बाजार समेत कई बाजारों में क्रांति सेना का दल पहुंचा और दुकानों पर महिलाओं को मेहंदी लगा रहे कलाकारों का धर्म जाना. सेना ने यह सुनिश्चित किया के दुकानों पर मेहंदी लगाने वाले कलाकार मुसलमान नहीं है.।

आपके लिए संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर के शहर काजी तनवीर आलम कहते है कि क्रांति सेना का नाम पहली बार सुना है. चुनाव नजदीक है और ऐसे संगठन समरसता बिगाड़ने का काम करते है. कारोबारी हर जाति-धर्म के है और उनमें ग्राहक कभी फर्क नही करता. सब मिलजुल कर रहते है. प्रशासन-पुलिस को चाहिए कि ऐसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें.

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गयी लेकिन कई बार रिंग करने के बाबजूद भी उनका फोन नही उठा. मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी ने भी सीयूजी नंबर नही उठाया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *