Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » कोरोना से बचाव के लिए भाप लें, पीते रहे गुनगुना पानी
Breaking News

कोरोना से बचाव के लिए भाप लें, पीते रहे गुनगुना पानी

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 May 2021• अपडेट 07 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ 07 मई 2021 ।   जनपद में कोरोना तेजी से फैल रहा है । इस बार कोरोना फेफड़ों को सीधे प्रभावित कर रहा…

अलीगढ़ 07 मई 2021 ।

 

जनपद में कोरोना तेजी से फैल रहा है । इस बार कोरोना फेफड़ों को सीधे प्रभावित कर रहा है । ऐसे में थोड़ी सी सावधानी से सुरक्षित रहकर बीमारी से लड़ा जा सकता है ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.पी सिंह ने बताया यदि सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं ‌। खांसी सूखी आना, खांसते वक्त सीने में दर्द होना भी कोरोना के लक्षण है । ऐसे में घबराए नहीं, अपने को घर के अन्य सदस्यों से अलग होकर आइसोलेट हो जाएं । इसके बाद चिकित्सक की सलाह से दवा का सेवन करें, हर आधे घंटे पर ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन स्तर की जांच करते रहें ।साथ ही कुछ चीजों का ध्यान रखें जैसे ठंडे पानी और ठंडे खाद पदार्थों का सेवन न करें । गुनगुना पानी पीते रहे । संतरा, सेब, नारियल पानी का सेवन करें। खाली पेट बिल्कुल भी ना रहे, क्योंकि खाली पेट वायरस तीव्रता से हावी हो सकता है ।

 

नोडल अधिकारी व डिस्टिक सर्विलेंस ऑफिसर (डीएसओ) डॉ अनुपम भास्कर ने बताया यूं तो शरीर में ऑक्सीजन का सेचयूरेशन 100 फीसदी होना चाहिए लेकिन यह 94 से लेकर 98 के बीच रहना भी अच्छा माना जाता है ‌। 94 से कम होने पर मॉनिटरिंग की जरूरत होती है‌। बेहतर ऑक्सीजन लेवल के लिए उल्टे लेट (प्रोनिग पोजीशन) सकते हैं । कई बार नाक बंद होने से भी शरीर को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, ऐसेे में भाप लें ज्यादा दिक्कत होनेे पर चिकित्सक की सलाह पर नेबुलाइज भी कर सकते हैं । कोरोना पॉजिटिव होनेेे पर शरीर को आराम की जरूरत है । लेकिन श्वसन से जुड़े व्यायाम जारी रखना बेहतर होता है । डीप ब्रीदिंग शरीर को मिलनेेे में ऑक्सीजन की बढ़ोतरी करती है । फेफड़ों की सक्रियता बनी रहती है । गुब्बारों को फुलाकर सीढ़ियों पर चढ़-उतरकर 20 सेकंड से 60 सेकंड तक सांस रोककर फेफड़ों को मजबूत करने के साथ प्राणायाम करें ‌।

 

डॉ शोएब अंसारी ने बताया परिवार में सर्दी या फ्लू से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए । ऐसे में घर में भी मास्क लगाकर रखें । अपने हाथों को समय-समय पर 40 सेकंड तक साबुन और पानी से धोते रहें । चेहरे को छूने से बचें, दूसरों से दो गज की दूरी बनाकर रखें ।

 

कितने समय के लिए लेनी चाहिए भाप:

जैसे आप हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते हैं, ठीक वैसे ही स्टीम अंदर जाकर फेफड़ों को सैनिटाइज करता है । रोजाना पांच मिनट तक भाप लेने से वायरस से बचाव हो सकता है ‌।

 

कितनी बार लेनी चाहिए भाप:

जानकारी के मुताबिक, दिन में 3 बार से ज्यादा भाप नहीं लेनी चाहिए ‌। साथ ही एक बार में 5 मिनट से ज्यादा भाप नहीं लेनी चाहिए ‌। एक बात का खास ध्यान रखिए कि भाप लेते वक्त मुंह खुला रहना चाहिए ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *