Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » किंन 6 राशियों पर शुक्र का मकर राशि में परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आया,देखे
भारत

किंन 6 राशियों पर शुक्र का मकर राशि में परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आया,देखे

4 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 30 Jan 2021• अपडेट 30 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शुक्र ग्रह का मकर राशि मे गोचर   28 जनवरी गुरुवार को शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि हुआ है शुक्र को भौतिक सुखों…

शुक्र ग्रह का मकर राशि मे गोचर

 

28 जनवरी गुरुवार को शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि हुआ है शुक्र को भौतिक सुखों के कारक एवं वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद को प्रदान करने वाले ग्रह के रूप जाना जाता है. तो आइए जानते हैं कि किन छह राशियों पर शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आया है…

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी है और गोचर काल में जातकों को सामान्य से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. अगर आप सामाजिक स्तर पर कोई कार्य करते हैं तो आपको उसमें सफलता हासिल हो सकती है और लोगों के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. लोग आपकी तरफ ना सिर्फ आकर्षित होंगे बल्कि आप पर भरोसा भी करेंगे. किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. भाई-बहनों व परिवार का साथ मिलेगा.

 

 

मिथुन राशि

आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर काफी अच्छा है. क्योंकि इस दौरान आपकी लाइफ की बहुत सारी दिक्कतें दूर हो सकती हैं और प्रियजनों की तरफ से भी भरपूर सहयोग मिलेगा. गोचर काल के दौरान आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको कई शानदार मौके भी मिलेंगे. अगर आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा साबित हो सकता है. इसके अलावा जीवनसाथी की आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं.

 

 

कन्या राशि

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि को धन लाभ होगा और उन्नति मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. अगर काफी समय से निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय सही रहेगा और नौकरी में भी आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे. परिवार की तरफ से कन्या राशि के लोगों को भरपूर साथ मिलेगा. संतान सुख मिल सकता है और शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी. जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए ये सही समय है.

 

तुला राशि

शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है और इस दौरान जातकों को मां की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. जो लोग नया घर या नया वाहन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए गोचर काल सही समय है. स्वभाव में नरमी आएगी और कुछ नए दोस्त बन सकते हैं. इसके अलावा रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी.

 

 

मकर राशि

आपकी राशि के लिए शुक्र ग्रह का गोचर कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. कारोबारियों और दोस्तों की तरफ से भरपूर साथ मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के बहुत सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे और उन्नति से आपका मन खुश रहेगा. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा और गोचर काल में आप अपने रिश्ते को नया नाम देने के बारे में भी सोच सकते हैं. घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहेगा और ऑफिस में उच्च पद प्राप्त हो सकता है.

 

मीन राशि

आपकी राशि के लिए शुक्र ग्रह का गोचर सामाजिक जीवन में कई तरह से सुधार ला सकता है. परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत करेंगे. आपके और जीवनसाथी की आय में वृद्धि होने के संकेत है और इससे आपके परिवार की कुछ टेंशन दूर होगी. दोस्तों व रिश्तेदारों की तरफ से समर्थन मिलेगा और व्यापारियों के लिए शुक्र का गोचर उत्तम साबित हो सकता है. इस समय आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और मन भी शांत रहेगा.

 

 

 

*नोट…यह सामान्य गोचर फलकथन है सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है…कारण सभी जन की जनपत्रिका में ग्रह स्थिति अलग अलग होती है…*

 

*यदि आपको कोई समस्या बनी हुई है या आप अपने विषय मे कुछ मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते है तो अपना बर्थ डिटेल्स हमे हमारे what’s app Number 080786-65041 पर सेंड करे..*

*वह अपनी जन्मपत्रिका अनुसार सरल से सरल ज्योतिष उपाय प्राप्त करें…*

 

*परामर्श शुल्क लागू……*

 

*एस्ट्रोलोजी एडवाइजर गर्ग जी*

*What’s app Number*

*080786-65041*

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *