Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध•दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में 14‑17% उछाल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ•मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगीलाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध•दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में 14‑17% उछाल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ•मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी
विज्ञापन
Home » कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने जैविक खेती में किया बागपत का नाम रोशन
Breaking News

कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने जैविक खेती में किया बागपत का नाम रोशन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 30 Mar 2024• अपडेट 30 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने जैविक खेती में किया बागपत का नाम रोशन – श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में आर्गेनिक खेती के माध्यम से कर…

कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने जैविक खेती में किया बागपत का नाम रोशन

– श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में आर्गेनिक खेती के माध्यम से कर रहे आडू, अमरूद, धान, गेहूॅं, सरसो, गन्ना, चना, मसूर, उड़द, मूंग सहित अनेकों अनाजों का उत्पादन

– शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थो का ही सेवन करें – कर्नल नरेन्द्र त्यागी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत को गौरवान्वित करने वाले आर्मी के रिटायर्ड कर्नल नरेन्द्र त्यागी जैविक खेती के क्षेत्र में भारत ही नहीं विदेशों तक में बागपत का नाम रोशन कर रहे है। कर्नल नरेन्द्र त्यागी पुत्र श्रीपाल सिंह जनपद बागपत के बड़ागांव के निवासी है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय सेना में वर्ष 1986 से वर्ष 2012 तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद कार्पोरेट के क्षेत्र में कदम रखा और वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक इस क्षेत्र में कार्य किया। इसके उपरान्त उन्होंने जैविक खेती के क्षेत्र में कदम रखा और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने बताया कि वर्तमान में खाद्य पदार्थो में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर अत्यधिक विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण लोग अनेकों नई-नई बीमारियों की चपेट में आते जा रहे है, जिसकी वजह से देश की वर्तमान पीढ़ी तो संकट के दौर से गुजर ही रही है, आने वाली पीढ़ी पर भी संकट मंडराने लगा है। इसके अलावा बढ़ते रासायनों के कारण मिट्टी, जल व वायु दूषित होती जा रही है। कहा कि अगर समय रहते रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों को नही रोका गया तो देश के समक्ष बहुत भारी संकट उत्पन्न हो जायेगा। लोगों को इस संकट से उबारने के लिए ही उन्होने अपने श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में जैविक खेती करना शुरू किया। बताया कि इस समय अपने आर्गेनिक फार्म में वह आडू, अमरूद, धान, गेहूॅं, सरसो, गन्ना, चना मसूर, उड़द, मूंग आदि की खेती कर रहे है, जिसमें बिल्कुल भी रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग नही हुआ है और ये शुद्धता से भरपूर शुद्ध खाद्य पदार्थ है। बताया कि इनकी प्रोसेसिंग व पैकेजिंग भी स्वयं इन्ही के द्वारा की जाती है। श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में विदेशी सैलानियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारीगण सहित अनेकों स्वयं सेवी संस्थाएं एवं स्कूल के विद्यार्थियों आदि का आना-जाना लगा रहता है और ये सभी कर्नल नरेन्द्र त्यागी से आर्गेनिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते है। कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने लोगों से शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करने की बात कही।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *