Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजावैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
विज्ञापन
Home » आगामी त्योहारों के मद्देनजर खुर्जा पुलिस ने की शांति समिति की बैठक।
Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनजर खुर्जा पुलिस ने की शांति समिति की बैठक।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Jun 2023• अपडेट 23 Jun 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर खुर्जा आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समुदाय के लोगों को बुलाकर…

बुलंदशहर खुर्जा आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समुदाय के लोगों को बुलाकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने और आपसी भाईचारा कायम रखने की भी लोगों से अपील की। शुक्रवार को नगर कोतवाली परिसर में हुई बैठक में एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने कहा कि आगामी दिनों में ईद,मोहर्रम और कांवड़ यात्रा का पर्व है। सभी पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाए। यदि कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, या फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दे। ताकि ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई को लेकर भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही एसडीएम राकेश कुमार ने भी सर्व समुदाय के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में एसडीएम न्यायिक लवी त्रिपाठी, सीओ दिलीप सिंह, नगर चेयर पर्सन अंजना सिंघल,थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह,अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार, इमाम जैदी, अनवर खान, शब्बीर नेता, शाहिद उर्फ इन्नी,हरजीत सिंह टीटू,चेतन शर्मा, दीपक पुंडीर,इमरान गफ्फार आदि रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *