Skip to content
Tuesday, 24 November 2026|India
24 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायलइंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ जनपद के सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस।
Breaking News

अलीगढ़ जनपद के सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Jan 2021• अपडेट 23 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन लगाया, कंडोम व छाया का वितरण हुआ अलीगढ़, जनपद में गुरुवार को सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया…

आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन लगाया, कंडोम व छाया का वितरण हुआ

अलीगढ़, जनपद में गुरुवार को सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉक्टर एस.पी सिंह ने खुशहाल परिवार दिवस का उद्घाटन किया । उसके साथ-साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स से परिवार कल्याण के बारे में क्या-क्या सुविधा दी जा रही है । इसके बारे में जानकारी प्राप्त की और लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छोटा परिवार-सुखी परिवार के स्लोगन को चरितार्थ करने की अपील की गई। गुरुवार को हुए खुशहाल दिवस में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस बीच 300 आईयूसीडी, 95 पीपीआईयूसीडी और 290 अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन को लगाया गया। 1078 छाया, 1345 माला- एन, 10194 पैकेट कंडोम और जिसमें 129 महिला नसबंदी व 05 पुरुष नसबंदी की गई।

 

परिवार नियोजन के नोडल एस.पी सिंह ने बताया कि आशा गृह भ्रमण के दौरान लक्षित समूह के उन दंपत्ति को चिन्हित किया, जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं। डीसीपीएम कमलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि सीएचओ व आशाओं ने काउंसलिंग से लेकर बास्केट ऑफ च्वॉइस में मौजूद साधनों से अवगत कराया। इसके अलावा इन साधनों को अपनाने को लेकर भ्रान्ति भी दूर की गई। सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ में साधनों को उपलब्ध भी कराया गया। इच्छुक दंपत्ति का प्री-रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इस मौके पर जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ भी मौजूद रहीं।

आपके लिए संबंधित खबरें

 

परिवार नियोजन स्पेशलिस्ट महरोज तसलीम सिद्दीकी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की इस अनूठी पहल में भी आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लक्षित समूह की महिलाओं की लाइन लिस्टिंग की गई। परिवार नियोजन के साधनों को बांटकर खुशहाल परिवार दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया गया।

 

शहरी क्षेत्र की अर्बन पीएचसी बन्ना देवी पर खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर परिवार नियोजन के नोडल एस.पी सिंह, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर खान, फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा, सुप्रीम कुमार सागर डिविजनल कोऑर्डिनेटर, पीएसआई संस्था से उमम फारूक सिटी मैनेजर आदि सभी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *