Skip to content
Saturday, 10 October 2026|India
10 Octआज की खबरें
LIVE TV
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
​खुर्जा: नवरात्रि में मांस और अंडे की दुकानें बंद कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन•सरकार ने स्टारलिंक के स्पेक्ट्रम आवंटन पर सुरक्षा शर्तें रखी, सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा•जेवर एयरपोर्ट को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम देने की मंजूरी योगी कैबिनेट ने दी•हिमाचल के रामपुर में HRTC बस का खाई में गिरना, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल•9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CJP के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले बड़ा फैसला•आईआईटी मुंबई के हॉस्टल में गैस रिसाव से लगी आग, दो बच्चों सहित पाँच घायल•नाना पाटेकर के निधन पर शोक: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का विवरण•राहुल‑प्रियंका गांधी ने सरकार और ईसीआई पर लगाए गंभीर आरोप, गांधी स्मारक में विरोध प्रदर्शन​खुर्जा: नवरात्रि में मांस और अंडे की दुकानें बंद कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन•सरकार ने स्टारलिंक के स्पेक्ट्रम आवंटन पर सुरक्षा शर्तें रखी, सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा•जेवर एयरपोर्ट को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम देने की मंजूरी योगी कैबिनेट ने दी•हिमाचल के रामपुर में HRTC बस का खाई में गिरना, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल•9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CJP के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले बड़ा फैसला•आईआईटी मुंबई के हॉस्टल में गैस रिसाव से लगी आग, दो बच्चों सहित पाँच घायल•नाना पाटेकर के निधन पर शोक: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का विवरण•राहुल‑प्रियंका गांधी ने सरकार और ईसीआई पर लगाए गंभीर आरोप, गांधी स्मारक में विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ आज से शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह।
Breaking News

अलीगढ़ आज से शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 Oct 2021• अपडेट 08 Oct 2021• 8 views
जिले में 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह” अलीगढ़, 07 अक्टूबर । मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समुदाय को…

जिले में 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह”

अलीगढ़, 07 अक्टूबर ।

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समुदाय को जागरूक करने को लेकर हर साल 10 अक्टूबर को “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” मनाया जाता है। इसको देखते हुए जनपद में 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह” मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में मानसिक विकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए वृहद शिविर लगाए जा रहे हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

एनसीडी वित्तीय सलाहकार डॉ रागनी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, उन्हें बताया जा रहा है कि मानसिक रोग क्या होते है। किसी को मानसिक बीमारी है तो उसे तनाव को नियंत्रित करना होगा, नियमित चिकित्सा पर ध्यान देना होगा, पर्याप्त नींद लेनी होगी। समस्या से ग्रसित व्यक्ति पौष्टिक आहार लें व नियमित व्यायाम करें। यहां मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और समूह परामर्श भी दिया गया।

उन्होंने बताया कि मानसिक रोग कई प्रकार के होते हैं । इनमें डिमेंशिया, डिस्लेक्सिया, डिप्रेशन, तनाव, चिंता, कमजोर याददाश्त, बाइपोलर डिसऑर्डर, अल्जाइमर रोग, भूलने की बीमारी आदि शामिल हैं।

——–
मानसिक रोग के लक्षण:
-स्पष्ट रूप से सोचने और दैनिक कार्यकलापों को करने में कठिनाई।
-बार – बार गलत विचारों का आना।
-आदत, मन, एकाग्रता में अचानक परिवर्तन।
-वैसी चीजों को देखना और सुनना जो आस पास मौजूद न हों।
-आत्महत्या का विचार बार बार आना।
-क्रोध, भय, चिंता, अपराध, बोध या उदासी, खुशी की लगातार अनुभूति।
-शराब, तंबाकू व नशीले पदार्थों का अत्यधिक सेवन।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⌂होम🔥ब्रेकिंग▣लेटेस्ट▶वीडियो⌕खोजें