Skip to content
Monday, 26 October 2026|India
26 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारी•फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन समूह को रौंदा, चार की मौत•दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन, मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनीखरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारी•फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन समूह को रौंदा, चार की मौत•दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन, मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
Home » अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में बागपत के विपुल जैन हुए पुरस्कृत
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में बागपत के विपुल जैन हुए पुरस्कृत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 31 May 2023• अपडेट 31 May 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में बागपत के विपुल जैन हुए पुरस्कृत   – सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए विपुल जैन को…

अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में बागपत के विपुल जैन हुए पुरस्कृत

 

– सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए विपुल जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवार्ड 2023 से किया गया पुरस्कृत व सम्मानित

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए विश्व के विभिन्न देशों से आये मेहमानों, भारत के विभिन्न राज्यों से आये मंत्रियों, विधायकों, सांसदो व चर्चित हस्तियों को किया गया पुरस्कृत व सम्मानित

 

नई दिल्ली। डीपीआईएएफ द्वारा इस्लामिक कल्चरल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में बागपत के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। विपुल जैन को यह पुरस्कार साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने, पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए प्रदान किया गया। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्यो को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया। विपुल जैन ने शानदार अवार्ड कार्यक्रम आयोजित करने व देश-विदेश की छुपी हुई प्रतिभाओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए जेके ग्रुप ऑफ कम्पनी यूनाइटेड अरब अमीरात यूएई के फाउंडर जितेन्द्र सिंगला, नोबल फयूचर लेन्ड इन्वेस्टमेंट एलएलसी-एनएफएल के फाउंडर आसिफ चौधरी, 5जी इंटरनेशनल व 5जी स्टूडियो के फाउंडर सचिन, डीपीआईएएफ रोटी कपड़ा बैंक, केजे टाकीज ओटीटी प्लेटफार्म एण्ड़ डीपीआईएएफ एंटरटेनमेंट के कल्याण जी जाना की प्रशंसा की। इस अवसर पर डीपीआईएएफ के नेशनल एडवाईजर व बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजु, डीपीआईएएफ के फाउंडर, चेयरमैन व ट्रस्टी कल्याण जी जाना, डीपीआईएएफ की ग्लोबल प्रेसीडेंट डाक्टर अंकिता जाना, नागालैण्ड़ राज्य के मुख्य सचिव ज्योति कलश सहित देश व विदेश से राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, फिल्म, सिंगिंग, प्रशासनिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से आयी सैकड़ों जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *