Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासाहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा
विज्ञापन
Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन सत्रों में टीकाकरण के खास इंतजाम
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन सत्रों में टीकाकरण के खास इंतजाम

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 Mar 2021• अपडेट 08 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
24 केंद्रों के 44 सत्रों में किया जाएगा टीकाकरण -फर्स्ट डोज में बुजुर्ग महिलाओं को लगेगा कोविडशील्ड का टीका -महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ही महिलाओं…

24 केंद्रों के 44 सत्रों में किया जाएगा टीकाकरण

-फर्स्ट डोज में बुजुर्ग महिलाओं को लगेगा कोविडशील्ड का टीका

-महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ही महिलाओं को लगाएगी टीका, शासन ने दिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ़, 07 मार्च 2021 ।

 

जनपद अलीगढ़ में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं । जिसमें महिलाओं का टीकाकरण होगा और टीकाकरण करने वाली भी महिलाएं होंगी ये तीनों सत्र में पूर्णतः महिलाओ को समर्पित होंगे ।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं टीकाकरण का लाभ उठाएं । कृपया निर्देशों का पालन करें । साथ ही बुजुर्ग व्यक्ति और 45 से 60 वर्ष तक के बीमार व्यक्ति कोरोना की घातक बीमारी से बचाव एवं स्वस्थ रहने हेतु अपने टीका अवश्य लगवायें। किसी भी भ्रम में न पड़ें इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड वैक्सीन मानव जीवन के लिये पूर्णतः सुरक्षित है।

 

सीएमओ ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष तीन सत्र ब्लाक अतरौली एवं शहरी क्षेत्र के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल में आयोजित होंगे । इस टीकाकरण टीम में भी महिलाएं होंगी व लाभार्थी भी महिलाए होंगी । उन्होंने सभी से आग्रह किया है ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं टीकाकरण का लाभ उठाएं और खुद को कोरोना से बचाएं ।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि कोराना की घातक बीमारी से बचाव के लिये जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों तथा 45 से 60 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को कोरोना टीकाकरण हेतु समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों धनीपुर, इगलास, पीपीसी अतरौली, गोंडा, अकराबाद, बिजौली, चंडौस, छर्रा, गंगीरी, जवां, लोधा, टप्पल व खैर और शहरी क्षेत्र में मोहनलाल राजकीय महिला चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- नगला तिकोना, जमालपुर, पुष्प बिहार, पला साहिबाबाद, महफूज नगर, शाहजमाल, बन्नादेवी भुजपुरा व बेगम बाग को मिलाकर 24 बूथों के 44 सत्रों में व्यवस्थायें की गई हैं। सभी सत्रों पर दो व तीन बूथ आयोजित किए गए हैं और 5220 लक्ष्य को निर्धारित करते हुए हर बूथ पर 120 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।

 

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण से पूर्व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। टीकाकरण केन्द्रों पर भी तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा उपलब्ध है। छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स भी टीकाकरण करा सकेंगे। पहले से पंजीकृत व्यक्ति प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक तथा अपंजीकृत व्यक्तियों के लिये दोपहर 12 के बाद का समय निर्धारित है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *