Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » स्वाट टीम व थाना औरंगाबाद पुलिस की बाइक सवार बदमाश से हुई मुठभेड़ ।
अपराध

स्वाट टीम व थाना औरंगाबाद पुलिस की बाइक सवार बदमाश से हुई मुठभेड़ ।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Sep 2020• अपडेट 06 Sep 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बीती रात स्वाट टीम व थाना औरंगाबाद पुलिस तलाश वांछित अपराधियों की धरपकड़ में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक कुख्यात…

बीती रात स्वाट टीम व थाना औरंगाबाद पुलिस तलाश वांछित अपराधियों की धरपकड़ में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक कुख्यात पुरस्कार घोषित बदमाश किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से अपने साथियों से मिलने पिपाला नहर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर दोनों पुलिस टीम द्वारा तत्काल पिपाला नहर स्थित पुलिस चैक पोस्ट पर पहुंचकर संयुक्त रूप से चैकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ देर बाद बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बदमाश पीछे मुड़कर नहर की पटरी पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबंदी की गई जिस पर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें एक आरक्षी मनीष शर्मा घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान मनीष उर्फ ऐंडा पुत्र मंगल सिंह निवासी हड्डी गोदाम चौकी नई मंडी थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई तथा घायल बदमाश एवं आरक्षी मनीष शर्मा को उपचार हेतु सीएचसी लखवाटी में भर्ती कराया गया है। बदमाश मनीष शातिर किस्म का लुटेरा/चोर है जिसके द्वारा पूर्व में बुलंदशहर एवं आसपास के क्षेत्रो में लूट, चोरी जैसी कई घटनाएं कारित की गई है, जो थाना औरंगाबाद पर पंजीकृत मुअसं-164/20 धारा 379,411 भादवि में वांछित चल रहा था जिस पर 25,000 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित हैं। बदमाश मनीष के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी जैसे संगीन अपराधों के एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। मौके से अवैध असलहा मय कारतूस व बाइक बरामद किये गये है ।
#बरामदगी-
1- 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा व एक खोखा कारतूस
2- 01 हीरो होण्डा पेशन प्रो बाइक

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *