Skip to content
Tuesday, 27 October 2026|India
27 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारीबुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारी
विज्ञापन
Home » सेवा समिति खुर्जा की एक साधारण सभा का आयोजन नारायण समाचार पत्रालय में हुआ।
Breaking News

सेवा समिति खुर्जा की एक साधारण सभा का आयोजन नारायण समाचार पत्रालय में हुआ।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Mar 2023• अपडेट 13 Mar 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
सेवा समिति खुर्जा की एक साधारण सभा का आयोजन नारायण समाचार पत्रालय में हुआ। जिसमें सेवा समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव ने बताया कि…

सेवा समिति खुर्जा की एक साधारण सभा का आयोजन नारायण समाचार पत्रालय में हुआ।

जिसमें सेवा समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव ने बताया कि सेवा समिति पर अपना कोई भवन या जगह नहीं थी। दानदाताओं के सहयोग से यह संभव हो पाया और रजिस्ट्री सेवा समिति खुर्जा की नाम में हो पाई।

महेश भार्गव ने कहा कि शीघ्र ही जगह की नींव भरवा कर बाउंड्री करवाई जाएगी। यह सभी दानदाताओं के सहयोग से ही संभव हो पाएगा और उन्होंने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सचिव एडवोकेट राजेश कुमार ने बताया कि एक दिव्यांग की ट्राई साइकिल की मरम्मत होनी है जिसमें लगभग रुपए 3000 का खर्चा आएगा जिसे सर्वसम्मति से सदन ने पास किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी

डीसी गुप्ता ने बताया कि सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन 2025 तक नवीकरण हो चुका है जिसका ध्वनिमत से सभी ने हर्ष उल्लास जताया।

कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम ने आय व्यय का विवरण सदन को पढ़कर सुनाया जिसको सभी ने ध्वनि मत से पारित किया।

महेश भार्गव के कार्यकाल की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर सदन ने एक ध्वनि मत से महेश भार्गव को अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर सारा वातावरण हर्षोल्लास के साथ गुंजायमान हो उठा। महेश भार्गव की जय जयकार होने लगी।

अंत में समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री के पी गौड़ एडवोकेट के पुत्र तथा संजय गौड़ के भतीजे अश्विनी गौड के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी सदस्य उपस्थित रहे।

खुर्जा से डीसी गुप्ता मीडिया प्रभारी की रिपोर्ट।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *