Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगयूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
Home » संभल: पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से किया जाएगा मतगणना का कार्य जिला अधिकारी।
Breaking News

संभल: पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से किया जाएगा मतगणना का कार्य जिला अधिकारी।

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Feb 2022• अपडेट 23 Feb 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रुप से किया जाएगा मतगणना का कार्य ……..जिलाधिकारी   पुलिस की पैनी नजर की निगरानी में होगी मतगणना…….पुलिस अधीक्षक   *10…

पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रुप से किया जाएगा मतगणना का कार्य ……..जिलाधिकारी

 

पुलिस की पैनी नजर की निगरानी में होगी मतगणना…….पुलिस अधीक्षक

 

आपके लिए संबंधित खबरें

*10 मार्च 2022 को यूपी स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन लिमिटेड बबराला रोड बहजोई में किया जाएगा मतगणना का कार्य……….. जिलाधिकारी*

 

*प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतगणना का कार्य………… जिलाधिकारी*

 

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चक्रेश मिश्र ने मतगणना की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर एवं संबंधित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल यूपी स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन लिमिटेड बबराला रोड बहजोई पर आधारभूत सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। और उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना हॉल में 8 टेबल लगाए जाएंगे प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक,एक माइक्रो ऑब्जर्वर तथा ईबीएम मशीन लाने ले जाने के लिए एक चतुर्थ कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। और उन्होंने बताया स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल के बीच ईवीएम मशीन लाने ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रास्ते और उस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की उचित बैरीकेडिंग की जाएगी। मतगणना हॉल परिसर के चारों ओर 100 मीटर के घेरे को पैदल जोन के रूप में चयनित किया जाएगा। इस के अंदर किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा। कोई भी सुरक्षाकर्मी मतगणना हॉल के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। एवं मतगणना हॉल के अंदर कोई भी कर्मचारी माचिस लाइटर अथवा अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाना तथा धूम्रपान पान मसाला आदि पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। एवं मतगणना स्थल पर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल फोन भी ले जाना वर्जित रहेगा। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से रहे। और उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों से मतगणना स्थल की तैयारियों को लेकर चर्चा की एवं निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी तैयारियों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें इसके बाद महाशिवरात्रि एवं कावड़ यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश दिए सभी उप जिलाधिकारी सभी तहसीलदार सभी ईओ अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शिव मंदिरों को देख लें। जहां अधिक से अधिक जनसंख्या में कावड़ यात्री जल अभिषेक हेतु लोग आते हैं वहां का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि आवागमन हेतु सड़कों पर पानी भराव नही रहना चाहिए एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेष मंदिरों पर फायर ब्रिगेड व्यवस्था की जाए। एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा का आवागमन व्यवस्थित रूप से संचालित रहे। और जिलाधिकारी महोदय ने कहां की सभी लोग कोविड-19 का शत-प्रतिशत पालन करें। इस अवसर पर सभी रिटर्निंग ऑफिसर प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*जी बी न्यूज संभल*

तहसील रिपोर्टर शाहिद अली

गुन्नौर

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *