Skip to content
Sunday, 18 October 2026|India
18 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोपबुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
Home » संभल जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधानों के साथ कलेक्टर सभागार में की बैठक
Breaking News

संभल जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधानों के साथ कलेक्टर सभागार में की बैठक

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Jan 2022• अपडेट 19 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
संभल जिला अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता जनपद की 70 बड़ी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में आहूत…

संभल

जिला अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता जनपद की 70 बड़ी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संभल उमेश कुमार त्यागी द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तीव्र गति से कराने एवं मतदेय स्थलों पर पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संभल डॉ अजय कुमार सक्सेना द्वारा गत 2 वर्षो से कोविड-19 के कारण आ रही स्वास्थ्य परेशानियों के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करके 15 साल से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों को कोरोना टीकाकरण कराया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि ग्राम पंचायतों में व्यापक साफ सफाई का अभियान चलाया जाए।ग्राम पंचायतों में निर्मित कराए जा रहे पंचायत सचिवालयों को क्रियाशील किया जाए।ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समिति द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराया जाए।मतदेय स्थलों पर यदि कोई निर्माण कार्य चल रहा है तो उसको शीघ्र पूर्ण कराते हुए वहां पर ईंटे, पत्थर,रोड़ा आदि सामग्री को तत्काल हटा दिया जाए। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में आवारा गोवंशो के लिए अस्थाई गो आश्रय स्थल बनाए जाएं। किसी भी ग्राम पंचायत में आवारा गोवंश ना पाए जाएं। उनको अस्थाई गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। पूर्व से निर्मित कराए गए गो आश्रय स्थलों में गोवंश को समुचित चारा,भूसा आदि दिया जाए। उनको ठंड से बचाव के लिए उचित प्रबंध किया जाए।

उनके द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लोगों को जागरूक करने, अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने तथा निर्भीक मतदान कराने हेतु ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की गई। उनके द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुनादी करा कर लोगों को जागरूक करने, निगरानी समितियों को एक्टिव करने तथा 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों का टीकाकरण कराने का आह्वान किया। ग्राम प्रधानों द्वारा आश्वस्त किया गया कि कल 20 जनवरी 2022 को ग्राम पंचायतों में लगने वाले टीकाकरण कैंप में सभी टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, समस्त विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

रिपोर्टर शाहिद अली

आपके लिए संबंधित खबरें

गुन्नौर

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *