Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्धगोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
Home » श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित श्री मद्भागवत कथा के छठवें दिन
सामाजिक

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित श्री मद्भागवत कथा के छठवें दिन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Feb 2020• अपडेट 09 Feb 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित श्री मद्भागवत कथा के छठवें दिन की कथा का श्रवण कराते हुए…

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित श्री मद्भागवत कथा के छठवें दिन की कथा का श्रवण कराते हुए कथा प्रवर आचार्य श्री मृदुल कृष्ण जी महाराज ने खुर्जा वाली मैया की 25वीं वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा आज खुर्जा वाली मैया का स्थापना दिवस है मातारानी की कृपा सभी को प्राप्त हो महाराज श्री ने कहा भागवत में भगवान का एक नाम आनंद भी है भगवान सद्धिदानन्द स्वरूप हैं। भगवान की कथा में आनंद आता है आनंद को लूटा जाता है सुख को बटोरा जाता है। हमें अपने अंतःकरण में प्रेम का बीज बोकर और अपने आंसुओं के जल से भक्ति की बेल सींच कर शक्ति और आनंद की फसल प्राप्त कर सकते हैं। तभी मन निर्मल और पवित्र होगा। महाराज श्री ने गंगा की सफाई का संदेश देते हुए कहा गंगा में कूड़ा न डालें, साबुन से न नहायें, कपड़े न धोयंे गंगा मैया स्वयं पवित्र है उसे स्वच्छ रखने में सहयोग करो। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कृष्ण को मारने के कंस ने अनेक उपाय किए। कंस ने पूतना, धेनकासुर, बकासुर आदि राक्षसों का वध कर ब्रजवासियों की रक्षा की। कालिया नाग का नाश कर यमुनाजी का जल निर्मल कर ग्वाल बालों की रक्षा की। श्री कृष्ण ने नन्द बाबा से कहा बाबा हमारे देवता गिरिराज महाराज हैं इनकी पूजा करो हमारे देवता साक्षात भगवान हैं उनको भोग लगाओ। इस प्रकार इन्द्र के कोप से भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इन्द्र का घमंड नष्ट किया। महाराज श्री ने कहा भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है जो भी हम संकल्प करते हैं भागवत भगवान उसे अवश्य पूरा करते हैं। वहीं गोवर्धन लीला की सुंदर झांकी कथा के दौरान प्रस्तुत की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान में डा0 शशिप्रभा त्यागी व पीके त्यागी के अलावा यजमान विभव गर्ग, मोहित गोयन्का, विपिन गोयल, सचित गोविल, आलोक कुमार गर्ग, अरविंद कुमार गुप्ता, रमा गुप्ता, संजय वर्मा, संजय गौड, अजय कुमार गुप्ता, विवेक अग्रवाल, विनय कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, राजकुमार वर्मा, संतोष कुमार, मनोज तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गोयल, राजीव बंसल, अमित अग्रवाल, जगवीर सिंह सोम, हरीमोहन सिंघल, विनीत बंसल, सौरभ सैनी, भूपेन्द्र चैधरी, गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। मैया की 25वीं वर्षगांठ पर श्री नवदुर्गा समिति खुर्जा द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य फूलबंगला तैयार कराया गया। वर्षगांठ के मौके पर प्रातः से ही हलुए का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। सांयकाल 7 बजे से माता रानी की चैकी का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के फतेहाबाद से आयीं कलाकार कु0 गंुजन व उनके साथी भीमसैन व योगेश बजाज द्वारा मातारानी के सुंदर सुंदर भजनों का गुणगान किया गया। कु0 गुुंजन द्वारा गाए गए भजनों ‘‘हम हाथ उठाकर कहते हैं हम हो गए खुर्जा वाली मैया के‘‘, आई खुशियों वाली रात माता का जगराता है‘‘, जरा दोनों हाथ उठा लो हनुमान के वीर‘‘ व मै कै बोलूं मैया जी तेने सब बातों का वेरा से‘‘ से पूरा मंदिर प्रांगण मातारानी के जयकारों व भजनों से गुंज उठा। माता रानी की चैकी का आयोजन देररात तक चला। जहां भक्त पूरी श्रद्धा व निष्ठा से बिना पलकें झपकायें भजनों का आनंद लेते रहे। इस दौरान भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से सुशील मित्तल, प्रेमनारायण गर्ग, श्याम नारायण बाबा, डा0 शलभ शर्मा, दीपक वर्मा, नीजल सिंघल, मनीष गुप्ता, त्रिलोकी नाथ भार्गव, विशाल वाधवा, हरजीत सिंह टीटू, यतेंद्र दीक्षित, अरूण गर्ग, प्रमोद वर्मा, राजकुमार बंसल, दुष्यंत वर्मा, अजीत मित्तल, डा0 मोहनलाल, महेश भार्गव आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी निमिष कुमार गर्ग

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *