Skip to content
Tuesday, 10 November 2026|India
10 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कियाधौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
विज्ञापन
Home » वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मनाया होली मिलन समारोह
Breaking News

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Mar 2023• अपडेट 05 Mar 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
  होली मिलन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने जमकर की मौज-मस्ती, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर मनाई होली…

 

होली मिलन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने जमकर की मौज-मस्ती, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर मनाई होली की खुशियां

– होली मिलन समारोह में समाज को संस्कारवान बनाने और देश की उन्नति और समृद्धि में वरिष्ठ नागरिको की भूमिका पर विस्तार से हुई चर्चा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत शहर के मेरठ रोड़ स्थित वात्सायन पैलेस मैरिज होम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति बागपत द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह में विभिन्न धर्मो, सम्प्रदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे आपसी भाईचारे को बढ़ाने का सबसे बड़ा त्यौहार बताया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, भजन, चुटकुले, शेर व शायरी प्रस्तुत किये गये और होली के गानों पर जमकर डांस किया। समाज को संस्कारवान बनाने और देश की उन्नति और समृद्धि में वरिष्ठ नागरिको की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। समारोह के अन्त में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर व मुंह मीठा कराकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और जमकर मौज-मस्ती की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, संरक्षक – राजपाल शर्मा व जनक सिंह सोम, सचिव ब्रहमपाल सिहं, कोषाध्यक्ष मास्टर राकेश मोहन गर्ग, लेखाधिकारी राजेन्द्र शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, मास्टर बशीर अहमद, धर्मपाल सिंह, एड़वोकेट गजेन्द्र सिंह बली, पदमनाथ शर्मा, राजकुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, रामकिशन, महिपाल सिंह, शिवदत्त आर्य, मोहन गिरि, महेश गिरि, राजेश्वर सिंह तोमर, श्रीपाल शर्मा, विजयपाल यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *