Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तारदिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार
विज्ञापन
Home » राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैंपियन बनी दिल्ली की साची जैन
Breaking News

राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैंपियन बनी दिल्ली की साची जैन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 03 Jul 2021• अपडेट 03 Jul 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन   – अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 345…

राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन

 

– अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 345 खिलाड़ियों ने लिया था भाग

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को परास्त कर चुकी है दिल्ली की साची जैन

 

दिल्ली।

 

ऑल इण्ड़िया चैस फेडरेशन द्वारा आयोजित अंडर 12 आयु बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 2021 में दिल्ली की साची जैन ने पूरे देश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। साची जैन अब वर्ष 2021 की नेशनल चैम्पियन बन चुकी है और अगस्त में होने वाली वर्ल्ड केडट चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी। देश और विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साची जैन ने इस प्रतियोगिता में 11 राऊंड में 10 अंक प्राप्त किये है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता 2021 में देश भर की 345 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। साची जैन के पिता पुनीत जैन और माता पायल जैन और उनके कोच प्रसेनजित दत्ता भी उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। साची जैन पहले भी नेशनल स्कूल अंडर 10 चैम्पियनशीप में रजत पदक के साथ कई शतरंज प्रतियोगिता जीत चुकी है। साची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है और कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को पराजित कर वेस्टर्न एशिया में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।

साची की मम्मी पायल जैन ने बताया कि साची की छोटी बहन आध्या जैन भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी है और नेशनल स्कूल अंडर 8, दिल्ली स्टेट अंडर 9, अंडर 11 की चैम्पियनशीप के साथ कई शतरंज प्रतियोगिता जीत चुकी है। यूएसए में रहने वाले भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा ने कहा है कि साची जैन की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगी। पश्चिम विहार में रहने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इण्ड़िया के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता ने साची जैन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली को साची जैन पर गर्व है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *