Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाईनूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन
Home » राष्ट्रीय सेवा योजना ने योग दिवस को लेकर की वेबीनार
Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना ने योग दिवस को लेकर की वेबीनार

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Jun 2021• अपडेट 16 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर। विश्व में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बहुत ही बुरा प्रभाव डाला है, लेकिन इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों,नोडल अधिकारियों,कार्यक्रम…

बुलंदशहर। विश्व में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बहुत ही बुरा प्रभाव डाला है, लेकिन इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों,नोडल अधिकारियों,कार्यक्रम अधिकारियों एवं कार्यक्रम समन्वयकों एवं राज्य रासेयो अधिकारी व क्षेत्रीय निदेशक रासेयो,लखनऊ के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर जो कार्य किये हैं वो काबिले तारीफ हैं। निश्चित तौर पर भारत सरकार इन सभी कोरोना वारियर्स के काम को सल्यूट करती है, उनकी पीठ थपथपाती है और उनसे पुनः आवाह्न करती है कि वे लगातार इस कार्य में अपना योगदान देते रहें तथा 21 जून,2021 विश्व योग दिवस में भी अपना योगदान सुनिश्चित करें और इसी तरह अग्रिम भूमिका में समाज के काम आते रहें। उक्त उद्गार श्रीमती उषा शर्मा (आईएएस), सचिव, भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर पर व्यक्त किये गए। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस समीक्षा बैठक में भारत सरकार के संयुक्त सचिव (युवा कार्यक्रम), भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय श्री असित सिंह,रासेयो निदेशक श्री जीतेन्द्र चड्ढा व रासेयो कार्यक्रम सलाहकार, निदेशालय,नई दिल्ली, डॉ. कमल कुमार कर भी उपस्थित रहे। सचिव उषा शर्मा ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा लॉकडाउन के दौरान किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चलाये जा रहे मैदानी कार्यक्रमों की प्रशंशा की एवं आमजन को कोरोना वायरस से बचाने के लिए निरंतर कार्य करने के लिए आग्रह किया। बैठक में सर्वप्रथम क्षेत्रीय निदेशक रासेयो, लखनऊ डॉ. अशोक कुमार श्रोती, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में रासेयो द्वारा कोरोना महामारी में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से सचिव भारत सरकार से अवगत कराया। जिसके अन्तर्गत मास्क बैंक, कोविड-19 के अनुरूप के लिए प्रमाण पत्र (ई-शपथ), वैक्सीनेशन में किये गये सहयोग, एन.एस.एस. के मुस्कराएगा इंडिया,आर वी आर एस नं0 6390905002 एवं उत्तराखण्ड में आंगन की पाठ्शाला के सफल संचालन के बारे में चर्चा की गयी। इसके पश्चात दोनों राज्यों के राज्य रासेयो अधिकारियों ने अपने राज्य में किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। समीक्षा बैठक में दोनों राज्यों रासेयो कार्यक्रम समन्वयक, जिला नोडल अधिकारी, चयनित श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारी व रासेयो स्वयंसेवकों अपने द्वारा किये गए कार्यों को सचिव भारत सरकार के समक्ष साझा किया, जिनकी भूरी -भूरी प्रशंशा सचिव भारत सरकार श्रीमती उषा शर्मा द्वारा की गयी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक बीरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी विवेकानन्द डे, सह नोडल अधिकारी एकता चौहान कार्यक्रम अधिकारी विजय गर्ग एवं स्वयंसेवक पारुल, शिवानी चौहान, बुलबुल, स्वाति, गार्गी, अंकित, सौरव एवं आदि राष्ट्रीय सेवा योजना बुलंदशहर के तरफ से हिस्सा लिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *