Skip to content
Saturday, 07 November 2026|India
07 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षाहॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षा
विज्ञापन
Home » राजपूत विकास समिति बागपत ने लगाई औषधि वाटिका
Breaking News

राजपूत विकास समिति बागपत ने लगाई औषधि वाटिका

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 Jun 2021• अपडेट 04 Jun 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राजपूत विकास समिति बागपत ने लगाई औषधि वाटिका   – विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ठाकुर विजय पाल सिंह फौजी के नेतृत्व…

राजपूत विकास समिति बागपत ने लगाई औषधि वाटिका

 

– विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ठाकुर विजय पाल सिंह फौजी के नेतृत्व में अनेको औषधीय पौधे लगाये गये

– पर्यावरण का संरक्षण मानव जाति के लिये अत्यंत आवश्यक है, अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगायें – मनोज आर्य

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत। विवेक जैन

 

राजपूत विकास समिति जनपद बागपत के अध्यक्ष ठाकुर विजय पाल सिंह फौजी के नेतृत्व में प्रसिद्ध समाजसेवी एड़वोकेट मनोज आर्य के आवास पर एक औषधि वाटिका बनाई गयी। कस्बा टटीरी स्थित इस औषधि वाटिका में गिलोय की बेल, तुलसी, मरूवा, गुड़हल, अपामार्ग, पत्थरचट्टा, बिच्छू बंटा, एलोवेरा, बथुआ, हार सिंगार, पुदीना आदि अनेको औषधीय गुणों से युक्त पौधे रौपें गये। इस अवसर पर ठाकुर विजयपाल सिंह फौजी ने कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश में आयुर्वेदिक औषधियों से रोगों का सफल उपचार किया जाता रहा है, इन आयुर्वेदिक औषधियों के कोई साईड़ इफैक्ट नही होते है। जबकि अंग्रेजी दवाइयों से लाभ होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है। प्रसिद्ध समाजसेवी और राजपूत विकास समिति के महासचिव एड़वोकेट मनोज आर्य ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण मानव जाति के लिये अत्यंत आवश्यक है। सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिये। पर्यावरण का संरक्षण भारतीय इतिहास और परंपराओं में आदिकाल से ही अभिन्न अंग रहा है। कहा कि करोना कॉल में काढ़ा जैसे आयुर्वेदिक औषधीय घरेलू नुक्सों का महत्व बढ़ा है। नीरज राजपूत ने कहा कि हमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना चाहिए। वर्तमान महामारी को देखते हुए घर-घर तक औषधि पौधो की महत्ताओं को पहुॅचाने का प्रयास करना चाहिये। हर आंगन में औषधीय पौधे लगाने की परंपरा फिर से प्रारम्भ की जानी चाहिये। नवीन कुमार जी ने कहा कि हमारी प्राचीन परम्परा मे हर कोई अपने घर-आंगन, खेतों आदि में औषधीय पौधे लगाता था। धीरे-धीरे ये परम्परा विलुप्त हो रही है। इस परम्परा को बनाये रखने के लिये लोगों को जागरूक करना होगा। औषधीय वाटिका के निर्माण में प्रेम सिंह राजपूत, अमित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *