Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » यूपी एटीएस ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान अलकायदा के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार।
Breaking News

यूपी एटीएस ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान अलकायदा के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Jul 2021• अपडेट 11 Jul 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के काकोरी इलाके में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में की गई इस कार्रवाई में एटीएस ने पहले आसपास के मकानों को भी खाली कराया। सर्च ऑपरेशन से पहले पुलिस ने पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसर्मी तैनात कर दिए थे और इलाके की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है। विस्फोटक बरामद

खबर के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोगों के पास से कुछ संदिग्ध समान भी बरामद हुआ है। दोनों का हैंडलर पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है। जी बी न्यूज़ के पास सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली है कि इन दोनों आतंकियों का हैंडलर उमर अल-मंदी है और पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर से इन आतंकियों की हैंडलिंग हुई. आतंकियों के खिलाफ एटीएस की इस कार्रवाई के दौरान कमांडो भी शामिल है। दोनों के पास से प्रेशर कूकर बम के मटेरियल, विस्फोटक सामान के अलावा कुछ दस्तावेज तथा मोबाइल फोन भी एटीएस ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में एटीएस की तरफ से कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद से एक बड़ा खतरा भी टल गया है।कमांडो भी तैनात

ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों आतंकियों का कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं से भी ताल्लुक हो सकता है। जैसे ही एटीएस की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोग भी यहां आ गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाया। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें दिख रहा है कि कमांडो अपनी पोजिशन लिए हुए हैं। जिस शख्स की तलाश में एटीएस यहां पहुंची उसका नाम वसीम बताया जा रहा है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *