Skip to content
Thursday, 12 November 2026|India
12 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
किश्तवाड़ में गोलीबारी के बाद दो जवान लापता, हाई अलर्ट जारी•कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच डिरेल, कोई घायल नहीं•कुलगाम में आतंकी हमला: सीआरपीएफ जवान को गंभीर चोटें, सीसीटीवी फुटेज सामने•NSG कमांडो की नई वर्दी: गर्मी में राहत के लिए Nyco फैब्रिक का प्रयोग•कुलगाम में CRPF बटालियन पर हुए हमले में लतीफ भट का शक, सर्च ऑपरेशन तेज•भाई दूज पर बरेली में तेज रफ्तार बाइक का खंभे से टकराव, दो दोस्तों की मौके पर मौत•नांगली विहार में खुले मैनहोल में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, बचाव अभियान जारी•कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का नोट मिला, सुरक्षा जांच जारीकिश्तवाड़ में गोलीबारी के बाद दो जवान लापता, हाई अलर्ट जारी•कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच डिरेल, कोई घायल नहीं•कुलगाम में आतंकी हमला: सीआरपीएफ जवान को गंभीर चोटें, सीसीटीवी फुटेज सामने•NSG कमांडो की नई वर्दी: गर्मी में राहत के लिए Nyco फैब्रिक का प्रयोग•कुलगाम में CRPF बटालियन पर हुए हमले में लतीफ भट का शक, सर्च ऑपरेशन तेज•भाई दूज पर बरेली में तेज रफ्तार बाइक का खंभे से टकराव, दो दोस्तों की मौके पर मौत•नांगली विहार में खुले मैनहोल में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, बचाव अभियान जारी•कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का नोट मिला, सुरक्षा जांच जारी
विज्ञापन
Home » बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ उदघाटन बच्चों को पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक
Health

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ उदघाटन बच्चों को पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Dec 2020• अपडेट 14 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
0 से 5साल तक के बच्चों का किया वज़न -कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई अलीगढ़, 14 दिसम्बर 2020 । प्रभारी…

0 से 5साल तक के बच्चों का किया वज़न
-कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई

अलीगढ़, 14 दिसम्बर 2020 ।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने सोमवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उदघाटन किया। समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से बी. एच. एस. एन. डी (ग्रामीण स्वस्थ्य स्वछता एवं पोषण दिवस ) का भी आयोजन किया गया । इसमें 0 से 5साल के समस्त बच्चों को चिन्हित करके उनका वज़न मापा गया । कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हाकन किया गया | छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी गई। इसी क्रम मे बाल विकास परियोजना ब्लॉक बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत आशा अनीता देवी व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पूनम देवी ने 0 से 5वर्ष के सभी चिन्हित बच्चों का वज़न किया, जिसमे कोई भी बच्चा कुपोषित अति कुपोषित नहीं पाया गया ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण टीकाकरण बच्चे को जानलेवा बीमारियों से बचाता है इसलिए 0 से 5वर्ष के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण ज़रूर कराएं और 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक ज़रूर दिलवाएं। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को हर छह माह के अंतराल पर दी जाती है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आँखों की रोशनी को बढ़ाती है।

आपके लिए संबंधित खबरें

———–

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 0 से 5 वर्ष के बच्चों के पोषण को नियमित रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । वीएचएसएनडी के मौक़े पर प्रत्येक लाभार्थी को टीकाकरण केंद्र पर बुलाकर वज़न किया जाता है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह में बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जाएगी। इसके साथ-साथ पोषण की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, और आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उनका खाने पीने का ध्यान रखें । फल सब्ज़ी दूध आदि पोषक तत्व दें, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहें और बच्चा कुपोषित होने से बचे । उन्होंने बताया कि बीएचएनडी दिवस पर वजन के साथ साथ सामाजिक दूरी, मास्क, साफ सफाई की जानकारी भी समुदाय मे आशा व आंगनवाड़ी कर्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *