Skip to content
Friday, 30 October 2026|India
30 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस: पीएम मोदी करेंगे संबोधन, नक्सल मुक्त भारत पर विशेष थिएटर शो•ऋषिकेश में मोबाइल में मग्न स्कूटी सवार पर गिरा छज्जा, बाल-बाल बची जान•लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट: चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना कर फरार•बेगूसराय में गंगा नदी में नौका पलटने से दो मजदूर लापता, चार घायल•चक्रवात अर्नब का भारत में व्यापक असर: पाँच मौतें, कई राज्यों में भारी बारिश और चेतावनी•चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश‑ओडिशा तटों पर मचाई तबाही, रेल‑हवाई सेवाओं पर बड़ा असर•फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिक pickup और ट्रक की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत, कई घायल•विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों की काउंटिंग जारी, कांग्रेस का प्रदर्शन खराब31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस: पीएम मोदी करेंगे संबोधन, नक्सल मुक्त भारत पर विशेष थिएटर शो•ऋषिकेश में मोबाइल में मग्न स्कूटी सवार पर गिरा छज्जा, बाल-बाल बची जान•लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट: चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना कर फरार•बेगूसराय में गंगा नदी में नौका पलटने से दो मजदूर लापता, चार घायल•चक्रवात अर्नब का भारत में व्यापक असर: पाँच मौतें, कई राज्यों में भारी बारिश और चेतावनी•चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश‑ओडिशा तटों पर मचाई तबाही, रेल‑हवाई सेवाओं पर बड़ा असर•फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिक pickup और ट्रक की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत, कई घायल•विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों की काउंटिंग जारी, कांग्रेस का प्रदर्शन खराब
विज्ञापन
Home » बाल भवन में 7 मई को 14 श्रेणियों में दिया जाएगा देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह , तैयारियां जोरों पर
Breaking News

बाल भवन में 7 मई को 14 श्रेणियों में दिया जाएगा देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह , तैयारियां जोरों पर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 May 2023• अपडेट 05 May 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बाल भवन में 7 मई को 14 श्रेणियों में दिया जाएगा देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह , तैयारियां जोरों पर   ग्वालियर। मामा माणिकचंद…

बाल भवन में 7 मई को 14 श्रेणियों में दिया जाएगा देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह , तैयारियां जोरों पर

 

ग्वालियर। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन 7 मई रविवार को दोपहर 2 बजे बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष यह पुरस्कार 14 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए न्यास के अध्यक्ष दीपक सचेती, कार्यक्रम संयोजक राजीव अग्रवाल एवं सह संयोजक रवि उपाध्याय ने फूलबाग स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्रीय अस्मिता एवं पत्रकारिता विषय पर आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती रविन्द्र शुक्ल होंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरिमोहन शर्मा एवं अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष दीपक सचेती करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में बेहद उत्साह है। इसे देखते हुए पत्रकारिता सम्मान की श्रेणियों की संख्या 14 की गई है। यहां बता दें कि पिछले 17 वर्षों से नारद जयंती पर जनकल्याणकारी, समाजोन्मुखी पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसी श्रेष्ठ जीवनशैली को अंगीकार करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए संवाद और पत्रकार सम्मान की परंपरा लगातार जारी है। इसमें वृद्धि करते हुए इसे आंचलिक और प्रादेशिक स्तर के पत्रकारों के सम्मान को जोड़ा गया है। सम्मानित होने वाले पत्रकारों के चयन के लिए वरिष्ठ पत्रकारों की चयन समिति का गठन किया गया है। कार्यक्रम के प्रचार एवं प्रसार के लिए शहर में होडिंग और बैनर लगाए गए हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर डॉ.निशांत शर्मा, दिनेश चाकणकर, प्रवीण दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

इन श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

 

श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान, श्रेष्ठ संवाददाता सम्मान, श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान, श्रेष्ठ सांध्य दैनिक सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सम्मान, एफएम सम्मान, आंचलिक पत्रकारिता सम्मान, श्रेष्ठ लघु समाचार पत्र सम्मान, श्रेष्ठ छायाकार सम्मान, पत्रकारिता शिक्षक सम्मान, वेब पोर्टल / डिजिटल मीडिया सम्मान, नागरिक पत्रकारिता सम्मान, नवोदित पत्रकार सम्मान।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *