Skip to content
Wednesday, 25 November 2026|India
25 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिसउत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस
विज्ञापन
Home » बागपत की जिला टॉपर हर्षिता जैन को किया सम्मानित
Breaking News

बागपत की जिला टॉपर हर्षिता जैन को किया सम्मानित

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 Jul 2022• अपडेट 29 Jul 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा खेकड़ा की हर्षिता जैन को किया गया सम्मानित   – स्याद्वाद जैन…

बागपत के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा खेकड़ा की हर्षिता जैन को किया गया सम्मानित

 

– स्याद्वाद जैन एकेडमी बड़ागांव की छात्रा हर्षिता जैन ने सीबीएसई 2022 की 12वीं की परीक्षा में प्राप्त किये हैं 99 प्रतिशत अंक

 

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

जनपद बागपत को गौरवान्वित करने वाली हर्षिता जैन को ग्राम गौरीपुर मीतली में आयोजित एक शानदार और भव्य कार्यक्रम में बागपत के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। खेकड़ा नगर की रहने वाली हर्षिता जैन स्याद्वाद जैन एकेडमी बड़ागांव में जीवविज्ञान वर्ग की छात्रा है। उन्होंने सीबीएसई 2022, 12वीं के परीक्षाफल में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद बागपत टॉप किया है। हर्षिता की माता रेखा जैन ने बताया कि हर्षिता ने जो उपलब्धि प्राप्त की है वह उस पर गर्व करती है। उन्होंने कहा कि सब कुछ हर्षिता की मेहनत और लगन व विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की कृपा से ही संभव हो पाया है। हर्षिता के पिता त्रिलोक चन्द जैन एक समाजसेवी है। वह विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव के प्रबन्धक पद पर आसीन है और अनेकों धार्मिक, शैक्षिक संस्थाओं के सदस्य है। त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि हर्षिता की माता रेखा जैन सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। उन्होंने हर्षिता की पढ़ाई पर फोकस करने के साथ-साथ अध्यापन कार्य और घर-परिवार की देखभाल करने का फर्ज बखूबी निभाया है। हर्षिता की इस उपलब्धि में उनका विशेष योगदान रहा है। वहीं हर्षिता ने अपनी उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय अपने गुरूजनों, अध्यापकों और परिजनों को दिया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *