Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » फखरपुर में आयोजित हुआ जैन मिलन खेकड़ा का सम्मेलन
Breaking News

फखरपुर में आयोजित हुआ जैन मिलन खेकड़ा का सम्मेलन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Jan 2022• अपडेट 17 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
फखरपुर में आयोजित हुआ जैन मिलन खेकड़ा का सम्मेलन – राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने की क्षेत्र संख्या पांच की शाखा 38 द्वारा आयोजित…

फखरपुर में आयोजित हुआ जैन मिलन खेकड़ा का सम्मेलन

– राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने की क्षेत्र संख्या पांच की शाखा 38 द्वारा आयोजित जैन मिलन के सम्मेलन में शिरकत

– सम्मेलन में जैन समाज की एकता और जैन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का लिया गया संकल्प

बागपत, उत्तर प्रदेश से हमारे सीनियर रिपोर्टर विवेक जैन की रिपोर्ट।


आज जनपद बागपत के फखरपुर गांव में जैन मिलन खेकड़ा द्वारा एक शानदार और भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जैन मिलन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। सम्मेलन में जैन समाज की एकता और जैन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया गया।
जैन मिलन के क्षेत्र संख्या पांच की शाखा 38 द्वारा आयोजित सम्मेलन में जैन समाज के निर्धन परिवारों की सहायता के लिए बनाए गये भारतीय जैन मिलन फाउंड़ेशन और जैन मिलन खेकड़ा द्वारा किये जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यो से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में णमोकार महामंत्र का जाप, 24 तीर्थंकरों को नमन, पंच पंचपरमेष्ठी की वंदना के साथ-साथ देश की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और वीरांगनाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वीरांगनाओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित शिक्षाप्रद नाटिका का मंचन किया गया। सम्मेलन में खेकड़ा के पांचो जैन मिलन के अध्यक्षों व मंत्रीयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों व जैन समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र संख्या पांच के अध्यक्ष प्रमोद जैन और संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन व नितिन जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के मंत्री विनोद जैन भट्टे वाले और फखरपुर गांव की प्रधान पिंकी धामा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। जैन मिलन खेकड़ा द्वारा फखरपुर गांव के मुकेश जैन और उनके परिवार के सदस्यों का शानदार आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विनोद जैन भट्टे वाले, भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन के अनिल जैन बर्फखाने वाले, अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के महामंत्री सुभाष चन्द जैन, जैन डिग्री एवं जैन इण्टर कॉलिज खेकड़ा के अध्यक्ष नरेश जैन, जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, अंशुल जैन फखरपुर, अरिहंत जैन, राहुल, जिनेश जैन, सुमेर जैन, सुशील जैन, संजय जैन, रेखा जैन, दीपा जैन, मंजू जैन, नीतू जैन, कमलेश जैन, आयुश जैन, संयम जैन, विकास जैन, खुशी जैन सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *