Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायलछह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल
विज्ञापन
Home » निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित
Breaking News

निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Jun 2024• अपडेट 26 Jun 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित स्वीप बागपत एप से ई गवर्नेंस को बढ़ावा देने पर…

निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित

स्वीप बागपत एप से ई गवर्नेंस को बढ़ावा देने पर मिला सम्मान और प्रोत्साहन

बागपत 25 जून 2024 — जिले के ट्यौढी गांव निवासी युवा अमन कुमार द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान दिए गए स्वैच्छिक योगदान के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी के नेतृत्व में युवा अमन कुमार द्वारा बनाए गए स्वीप बागपत एप के माध्यम से निर्वाचन में ई गवर्नेंस को बढ़ावा मिला और मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की विभिन्न सुविधाओं से जोड़ा गया। जिला स्वीप कोर कमेटी में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में भी अमन कुमार ने सराहनीय कार्य किया जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं अमन कुमार ने कहा कि जिले के युवाओं को अपने हुनर के बल पर अपने गांव समाज के लिए संपदा बनने के प्रयास करने चाहिए। लोकतंत्र की खूबसूरती जनभागीदारी और जनसहयोग में है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *