Skip to content
Tuesday, 27 October 2026|India
27 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारीबुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारी
विज्ञापन
Home » जनपद में 21 दिसंबर को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस -परिवार नियोजन को लेकर अनूठी पहल
Breaking News

जनपद में 21 दिसंबर को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस -परिवार नियोजन को लेकर अनूठी पहल

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Dec 2020• अपडेट 19 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
*ज -सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन साधनों की सुविधा उपलब्ध अलीगढ़, जनपद अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य…

*ज
-सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन साधनों की सुविधा उपलब्ध

अलीगढ़,

जनपद अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 21 दिसंबर को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर सभी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उपकेंद्र अथवा जिला अस्पताल व शहरी क्षेत्र के अर्बन पीएचसी पर दंपत्ति को परिवार नियोजन के लाभ और तरीकों की जानकारी दी जाएगी । समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता एवं बच्चों में 3 साल के अंतराल के लिए सरकार द्वारा परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन के सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । बच्चों में कम से कम तीन साल के अंतराल के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है । इस पहल के तहत लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा । आशा कार्यकर्ताओं कि इस अनूठी पहल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी । ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का दिन यदि 21 तारीख को पड़ता है तो वह उस दिवस को परिवार नियोजन के साधनों पर केंद्रित करते हुए खुशाल परिवार दिवस को बड़े पैमाने पर मनाएंगे ।

आपके लिए संबंधित खबरें

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी सिंह ने बताया कि ऐसी महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भवस्था (एचआरपी) के लिए चिन्हित हैं, नव विवाहित दंपति और योग्य दंपति जिनके 3 या 3 से अधिक बच्चे हैं, परिवार नियोजन के साधनों को जरूर अपनाएं । उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की इस अनूठी पहल में महत्वपूर्ण भूमिका है । वह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लक्ष्य परिवार वर्ग की महिलाओं को चिन्हित करेंगी और दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताएंगी । और परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण व सीमित परिवार के प्रोत्साहन के लिए जिले में आशाओं द्वारा नवविवाहित जोड़ों को ‘नई पहल किट’ देकर परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यूपीटीएसयू के वरिष्ठ परिवार नियोजन महरोज तस्लीम सिद्दीकी ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा । अलीगढ़ की जनता से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपनाएं और परिवार की खुशहाली को बनायें रखें, परिवार नियोजन के अस्थाई साधन की सुविधा चुनें ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *