Skip to content
Friday, 13 November 2026|India
13 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पूजा के दौरान यमुना में मृत मछलियों पर AAP‑BJP के बीच तीखा टकराव•द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एसयूवी‑ट्रक टक्कर में एक की मौत•कन्नौज में कांग्रेस नेता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई: वकील अनुज मर्डर केस की नई मोड़•इंदौर अभी भी स्वच्छता में नंबर वन है‑ मेयर ने कहा स्कोर शीट जारी होने दें•मसूरी में टेंपो ट्रैवलर का हादसा: 20 यात्रियों की जान पेड़ों ने बचाई•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरा: पिंक लाइन मेट्रो, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रमुख कार्यक्रम•आजम खान को 4 दिन की ED रिमांड, 426 करोड़ के घोटाले की पूछताछ 16 नवंबर तक•भोपाल में शंकर अहिरवार की आत्महत्या: पिता की मौत का सदमा और दो बार की बची कोशिशेंछठ पूजा के दौरान यमुना में मृत मछलियों पर AAP‑BJP के बीच तीखा टकराव•द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एसयूवी‑ट्रक टक्कर में एक की मौत•कन्नौज में कांग्रेस नेता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई: वकील अनुज मर्डर केस की नई मोड़•इंदौर अभी भी स्वच्छता में नंबर वन है‑ मेयर ने कहा स्कोर शीट जारी होने दें•मसूरी में टेंपो ट्रैवलर का हादसा: 20 यात्रियों की जान पेड़ों ने बचाई•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरा: पिंक लाइन मेट्रो, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रमुख कार्यक्रम•आजम खान को 4 दिन की ED रिमांड, 426 करोड़ के घोटाले की पूछताछ 16 नवंबर तक•भोपाल में शंकर अहिरवार की आत्महत्या: पिता की मौत का सदमा और दो बार की बची कोशिशें
विज्ञापन
Home » दस्तक अभियान के दौरान खोजें जाएंगे टीबी मरीज
Breaking News

दस्तक अभियान के दौरान खोजें जाएंगे टीबी मरीज

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Feb 2021• अपडेट 24 Feb 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
*दस्तक अभियान के दौरान खोजें जाएंगे टीबी मरी*   -जिले में 01 से 31 मार्च तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान -स्वास्थ्य विभाग ने…

*दस्तक अभियान के दौरान खोजें जाएंगे टीबी मरी*

 

-जिले में 01 से 31 मार्च तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

-स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की तैयारी, एक मार्च से होगी रोगियों की तलाश

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ़ 24 फरवरी, 2021 ।

 

अलीगढ़ के मौसम में अब बदलाव होने लगा है । यह मौसम मच्छरों के पनपने के लिए काफी अनुकूल होता है और यही कारण है कि यह मौसम संचारी रोगो के लिए अनुकूल होता है । जनपद में कोविड टीकाकरण के साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक पखवाड़ा की तैयारी शुरू हो गई है । जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 मार्च तक चलेगा । इसमें 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान मनाया जाएगा ।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी सिंह कल्याणी ने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए शासन से एक से 31 मार्च तक जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं । इस अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया जाएगा । इसके अलावा क्षय रोगियों का भी चिन्हीकरण किया जाएगा जिसमे क्षय रोग विभाग का समस्त फील्ड स्टाफ लारी करेगा ।

 

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अनुपम भास्कर ने कहा कि घर-घर भ्रमण के दौरान क्षय रोग के लक्षणों की जानकारी भी दी जाएगी और यदि किसी घर में क्षय रोग के लक्षण मिलते हैं तो संबंधित एमओटीसी को सूचित कर जल्द उपचार शुरू कराया जाएगा ।  इसके लिए जनपद स्तर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार द्वारा जनपद की रिपोर्ट शासन को प्रति दिन भिजवाई जाएगी ।

 

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉक्टर राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया अभियान का माइक्रोप्लान तैयार करके अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा । अभियान के दौरान 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा ‌‌। दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति लोगों को संवेदीकरण करेंगी । डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया संवेदीकरण के लिए अन्य विभागों से भी मदद ली जाएगी गृह भ्रमण के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में भी जानकारी जुटाएगी ।इस दौरान संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने की सलाह दी जाएगी अभियान के दौरान नगर निकायों की मदद से साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए नाले-नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव कराया जाएगाउन्होंने बताया साफ सफाई के सहारे व्यक्ति जनित बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *