Skip to content
Saturday, 14 November 2026|India
14 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत•भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष•बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गयाखुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत•भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष•बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गया
विज्ञापन
Home » त्रिलोक तीर्थ में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ गुरूमन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव
Breaking News

त्रिलोक तीर्थ में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ गुरूमन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Nov 2022• अपडेट 21 Nov 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज जैसी महान शख्सियत कभी कभार ही जन्म लेती है – अविनेश जैन – आचार्य श्री की अद्धभुत प्रतिमा…

आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज जैसी महान शख्सियत कभी कभार ही जन्म लेती है – अविनेश जैन

– आचार्य श्री की अद्धभुत प्रतिमा बनाने वाले कलाकारों की हुई खूब प्रशंसा, श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के साथ जमकर ली सैल्फी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के निकट स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रिलोकतीर्थ में गुरूमन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जैन समाज के प्रसिद्ध संतो में शुमार त्रिलोकतीर्थ प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर उनके भक्तों द्वारा मनोहारी व सुरम्य गुरूमन्दिर का निर्माण करवाया। प्रतिष्ठा महोत्सव में देशभर के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को जैन समाज के अनेकों साधु-संतो, आर्यिकाओं का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। राष्ट्र ऋषि, सिंहरथ प्रवर्तक, त्रिलोकतीर्थ प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज की अद्धभुत प्रतिमा हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही थी। आने वाले श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष उनको नमन किया और पूजा-अर्चना की और आचार्य श्री के साथ की यादों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। मेरठ से आये अविनेश जैन और सीमा जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज जैसी महान शख्सियत इस धरती पर कभी कभार ही जन्म लेती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज की अद्धभुत प्रतिमा के साथ जमकर फोटों खींचे और हर लमहें को अपने कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर त्रिलोक तीर्थ के प्रबन्धक त्रिलोक चंद जैन, प्रमोद जैन कुमार उद्योग बड़ौत, श्यामलाल जैन दिल्ली, प्रदीप त्यागी बड़ागांव, दीपक जैन साधुवृत्ति आश्रम बड़ागॉंव, श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के प्रभात जैन, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र त्यागी, अविनेश जैन मेरठ, सीमा जैन मेरठ, अवि उर्फ आर्जव जैन मेरठ, आर्ची जैन मेरठ, राजीव जैन खेकड़ा, सुनीता जैन खेकड़ा, संजीव जैन खेकड़ा, संगीता जैन खेकड़ा, समकित जैन, अर्पित जैन, ग्राहपी जैन, आशी जैन, खेकड़ा जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन, रमेश चन्द जैन जग्गी डेरी बड़ौत सहित राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, पुलिस, प्रशासनिक, न्यायिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *