Skip to content
Saturday, 07 November 2026|India
07 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षाहॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षा
विज्ञापन
Home » डाॅ विभाष राजपूत ने लोगों को दिये स्वस्थ रहने के टिप्स
Breaking News

डाॅ विभाष राजपूत ने लोगों को दिये स्वस्थ रहने के टिप्स

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 Apr 2021• अपडेट 07 Apr 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया कोरोना योद्धाओं को नमन – कोरोना से बचने के लिये सभी से की कोरोना का टीका लगवाने…

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया कोरोना योद्धाओं को नमन

– कोरोना से बचने के लिये सभी से की कोरोना का टीका लगवाने की अपील

बागपत। विवेक जैन

 

आपके लिए संबंधित खबरें

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विभाष राजपूत ने लोगों से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने लोगो से समय पर उठने, सुबह घूमने, योगासन-प्राणायाम करने, पोष्टिक भोजन लेने, तनाव मुक्त रहने, खुश रहने-खूब हंसने, आॅउटडोर गेम खेलने, समय पर सोने की अपील की। कहा कि जिन्दगी में कोई भी मुसीबत आ जाये उससे घबराना नही चाहिये उसका डटकर मुकाबला करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करेंगें। उन्होंने लोगो से कोरोना से लड़ने में मद्द मांगी और कहा कि लोग अपने चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें, हाथों को समय-समय पर धोये, एक-दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें, बेवजह सार्वजनिक स्थानो पर ना जाये, जितना हो सके घर पर ही रहे। कहा कि इस बारे में स्वयं जागरूक हो और एक दूसरे को जागरूक करें। डाॅ विभाष राजपूत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये टीके का लगवाना बहुत जरूरी है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक कोराना का टीका लगवा चुके है। कोरोना का टीका ही आपको कोरोना से बचा सकता है। इस समय देश के हर जिले में चुनिन्दा सरकारी अस्पतालों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को निशुल्क कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। इस बारे में अपने आस-पास के लोगों को और परिचितों को जानकारी दे और जिस अस्पताल में टीका लगवाया जा रहा है उसकी जानकारी सभी से साझा करें। डाॅ विभाष राजपूत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में उन सभी कोरोना योद्धाओं को नमन किया, जिन्होंने लोगों के जीवन की रक्षा करते-करते अपने जीवन का बलिदान कर दिया और जो आज भी अपना जीवन संकट में डालकर लोगों की सेवा कर रहे है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *