Skip to content
Tuesday, 24 November 2026|India
24 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिसउत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद•असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस
विज्ञापन
Home » जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत में आबकारी निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी पर गिरी गाज।
Breaking News

जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत में आबकारी निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी पर गिरी गाज।

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Mar 2021• अपडेट 16 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
रमेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़। जहरीली शराब पीने से चार लोगो की मौत में आबकारी निरीक्षक व सिपाही भी हुआ निलंबित।कुल छह पुलिस कर्मियों पर गिरी…

रमेश श्रीवास्तव

प्रतापगढ़।

जहरीली शराब पीने से चार लोगो की मौत में आबकारी निरीक्षक व सिपाही भी हुआ निलंबित।कुल छह पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज।

प्रतापगढ़ में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस व आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

आपके लिए संबंधित खबरें

सोमवार सुबह से शाम तक मनोहरपुर व आस पास पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीमें छापेमारी करती रहीं। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बाबूलाल निवासी नयापुरवा गोपालपुर थाना नवाबगंज से शराब का पाउच खरीदा गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मनोहरपुर के मजरा रामपुर डाबी में शराब पीने से चार लोगों की मौत से खलबली मची है। वहीं 11 लोग उपचाराधीन हैं। अवैध शराब की बिक्री पर एडीजी ने नवाबगंज एसओ सहित चार पुलिस कर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया है। अब आबकारी निरीक्षक व सिपाही को भी निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल के मुताबिक जहरीली शराब से मौतों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

एक की आंखों की रोशनी चली गई, एसआरएन अस्‍पताल में है भर्ती। रविवार रात नौ बजे के आसपास शराब पीने वालों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। सबसे पहले सुनीता (50) पत्नी जवाहर की मौत संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। फिर विजय कुमार (40) और रामप्रसाद (42) ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह जवाहर (56) की मौत हुई। मनोहरपुर गांव निवासी बाबूलाल (50) की आंख की रोशनी चली गई है। उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनका भी प्रयागराज के अस्‍पताल में चल रहा इलाज।

नन्हें लाल (45), रामदेव (42), मुन्ना लाल (38), ओम प्रकाश (32), अमृत लाल (55), अमरीका (45), रामभरोसे (50) एवं मोहनलाल (48) भी प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराए गए हैैं। सीतादेवी (40) व बृजलाल (48) का सीएचसी संग्रामगढ़ में इलाज चल रहा है। सभी के पेट में जलन व सीने में दर्द की समस्या है। रविवार सुबह से सभी की हालत बिगडऩे लगी थी। वह स्थानीय चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। रात में मौतोंं से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। आधी रात आइजी केपी सिंह मातहतों संग गांव पहुंचे और इलाज कराने के लिए मुनादी कराई।

आइजी बोले कि शराब का पाउच देने वाला गिरफ्तार।

सोमवार सुबह से शाम तक मनोहरपुर व आसपास पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीमें छापेमारी करती रहीं। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बाबूलाल निवासी नयापुरवा, गोपालपुर थाना नवाबगंज से शराब का पाउच खरीदा गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नवाबगंज में शराब की अवैध बिक्री पर थानाध्यक्ष नवाबगंज प्रभात कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार और दो बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *